श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, बुमराह समेत इन खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ाई गौतम-अजीत की टेंशन
Table of Contents
Indian players fitness: भारत का श्रीलंका दौरा अगस्त में होना है। इस दौरे पर 15 अगस्त से टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसी वजह से मुकाबलों की अहमियत काफी ज्यादा है। भारत ने WTC में अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब उस पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान मंगलवार (28 जुलाई) को होने की उम्मीद है लेकिन इससे पहले कुछ स्टार भारतीय खिलाड़ियों का फिटनेस अपडेट सामने आया है, जो काफी चिंताजनक है।
Team India के इन 3 खिलाड़ियों का चयन फिटनेस के अधीन

इस समय भारतीय टीम (Team India) के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। श्रीलंका दौरे पर इनका चयन काफी हद तक पक्का था लेकिन अब फिटनेस के अधीन हो गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान इंजरी हुई थी और इसी वजह से वो तीसरा मैच नहीं खेल पाए थे। माना जा रहा था कि बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन अब संशय की स्थिति बन गई है। बुमराह अगले महीने की शुरुआत में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में रिपोर्ट करेंगे।
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का भी श्रीलंका दौरे से पहले बुरा हाल है। सुंदर को भी इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में चोट लगी थी और वह भी दौरे से बाहर हो गए थे। अब उनको लेकर जानकारी आई है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल है। वहीं, दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भी चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, सुदर्शन की रिकवरी काफी अच्छी हो रही है और उनके दोनों मैचों में खेलने की संभावना है।
हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी श्रीलंका दौरे से बाहर
तेज गेंदबाज हर्षित राणा फरवरी के बाद सीधे जून में चोट से उबरकर टीम इंडिया (Team India) में वापस आए थे लेकिन उन्हें बाहर होने में ज्यादा समय नहीं लगा। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में हर्षित को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई और इसी वजह से वो श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसकी जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दी है।
कुछ ऐसा ही अपडेट नितीश कुमार रेड्डी को लेकर है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की घरेलू वनडे सीरीज में क्वाड्रिसेप्स इंजरी का शिकार हो गए थे। इस चोट से वो अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें अब श्रीलंका टेस्ट सीरीज भी मिस करनी पड़ेगी।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन (फिटनेस के अधीन), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर (फिटनेस के अधीन), हर्ष दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह ((फिटनेस के अधीन) देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर की जाएगी टी20 कोचिंग, अब ये दिग्गज बनेगा भारत का नया हेड कोच
Tagged:
team india jasprit bumrah Sri Lanka Cricket team Sai Sudharsan harshit rana Washington Sundar Nitish Kumar Reddy