टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान ने वनडे की कप्तानी छोड़ने का किया फैसला

Published - 22 Jul 2026, 11:40 AM | Updated - 22 Jul 2026, 11:43 AM

Captaincy

Captain left ODI captaincy: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें अपने कप्तान लगभग फिक्स कर चुकी हैं और अब कॉम्बिनेशन फाइनल करने के लिए मुकाबले खेलने में लगी हैं। इस बीच एक टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि लंबे समय से कप्तानी कर रहे दिग्गज ने अचानक से अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही उथल-पुथल मच गई है।

जी हां, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की दावेदारी में शामिल अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे की कप्तानी (Captaincy) छोड़ने का फैसला किया है। शाहिदी के कप्तानी छोड़ने की वजह से निश्चित रूप से अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे में Captaincy

 Captaincy 1

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी (Captaincy) छोड़ दी है। इसके साथ ही उनकी कप्तानी का वह दौर खत्म हो गया है, जो 2022 की शुरुआत में शुरू हुआ था और जिसमें टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था।

अफगानिस्तान के लिए कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और हेड कोच जोनाथन ट्रॉट की जोड़ी काफी सफल रही थी लेकिन पहले ट्रॉट की विदाई हुई और अब शाहिदी भी वनडे की लीडरशिप (Captaincy) से अलग हो गए। हालांकि, एक खिलाड़ी के रूप में वो चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कप्तानी छोड़ने को हश्मतुल्लाह शाहिदी ने बताया निजी फैसला

सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी (Captaincy) छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा,

"आज मैं पूरे सम्मान और सहमति के साथ यह घोषणा करता हूं कि मैं अपने निजी फैसले से अपनी टीम के कप्तान का पद छोड़ रहा हूं। कप्तान के तौर पर यह जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे गर्व है कि मैंने अपनी टीम के साथ ईमानदारी, एकता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया। अल्लाह की कृपा और अधिकारियों, कोचों व खिलाड़ियों की मेहनत से हमने कई जीत हासिल की हैं, अहम मैच जीते हैं, बड़ी टीमों को हराया है और टीम का नाम रोशन किया है।"

वनडे में कप्तान के रूप में हश्मतुल्लाह शाहिदी के आंकड़े

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने साल 2022 में अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी संभाली थी और लगभग साढ़े चार साल तक पद पर रहे। इस दौरान अफगानिस्तान वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में कुछ बड़ी टीमों को हराकर वाहवाही बटोरी। ओवरऑल शाहिदी ने 55 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 27 में अफगानिस्तान को जीत मिली और 25 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 3 मैच बेनतीजा रहे।

अपनी कप्तानी में बल्लेबाज के रूप में हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 53 वनडे पारियों में 33.79 की औसत से 1453 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 12 अर्धशतक आए।

यह भी पढ़ें: बुमराह-जडेजा की वापसी, गंभीर के 4 लाडले भी शामिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Tagged:

afghanistan cricket team Hashmatullah Shahidi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com