बुमराह-जडेजा की वापसी, गंभीर के 4 लाडले भी शामिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Published - 22 Jul 2026, 09:02 AM | Updated - 22 Jul 2026, 09:36 AM

Team India 2026 07 22T090435 983

Team India Squad For Sri Lanka Tour: भारत ने एक से ज्यादा मैचों की अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल खेली थी। उस घरेलू सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, जून में अफगानिस्तान का सामना मुल्लांपुर में किया। दोनों के बीच एक ही मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ हुआ मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था। इसी वजह से बड़ी जीत के बावजूद भारत (Team India) को WTC पॉइंट्स टेबल में कुछ खास फायदा नहीं हुआ लेकिन अब अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ एक अहम सीरीज होगी।

अगस्त में Team India की श्रीलंका से टक्कर

Team India 2026 07 22T093436 318

दरअसल, भारतीय टीम (Team India) को अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ शुरू होगी। इसके बाद, दूसरा मैच 22 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों के बाद भारत (Team India) 52 अंक और 48.15 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, छठे स्थान पर मौजूद श्रीलंका के 4 मैचों के बाद 24 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 41.67 है।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में बुमराह-जडेजा की वापसी पक्की

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया था, क्योंकि ये दोनों आईपीएल 2026 खेलते हुए नजर आए थे। इसी वजह से वर्कलोड मैनेजमेंट और नए खिलाड़ियों को आजमाने के लिए इन दोनों को ही नहीं चुना गया था। हालांकि, अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में इनकी वापसी होने की पूरी संभावना है।

गंभीर के 4 लाडलो को भी मौका मिलने की उम्मीद

जब भी टीम इंडिया का स्क्वाड चुना जाता है, तो उसमें हेड कोच गौतम गंभीर के कुछ पसंदीदा खिलाड़ियों को जरूर रखा जाता है। ऐसा ही कुछ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में भी देखने को मिल सकता है। गंभीर के पसंदीदा साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर और गुरनूर बरार को फिर मौका मिल सकता है। सुदर्शन ने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा किया था। वहीं, संहार ने हरफनमौला खेल दिखाया था।

हालांकि, ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 19 रन बनाए थे लेकिन इंडिया ए के लिए श्रीलंका में अच्छा करने के कारण उन्हें चुने जाने की उम्मीद है। जुरेल ने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर को अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू का मौका नहीं मिला था लेकिन उन्हें श्रीलंका सीरीज के स्क्वाड में बरकरार रखा जा सकता है।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मानव सुथार, गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

यह भी पढ़ें: कब, किसने और क्यों फैलाई रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह? जानें इसके पीछे की पूरी इंसाइड स्टोरी

Tagged:

team india Gautam Gambhir jasprit bumrah ravindra jadeja India tour of sri lanka
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com