कब, किसने और क्यों फैलाई रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह? जानें इसके पीछे की पूरी इंसाइड स्टोरी
Table of Contents
Rohit Sharma's retirement rumours: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर 19 जुलाई को कयास लगाए जा रहे थे कि वो लॉर्ड्स में होने वाले वनडे मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खुद रोहित ने भी मैच के बाद बीसीसीआई के साथ इंटरव्यू में इस तरह की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया।
वहीं, इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया और टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास लेने की अफवाहों को बेबुनियाद बताया था। हालांकि, सभी के मन में सवाल है कि अगर इस तरह कि कोई बात नहीं थी, तो फिर रोहित के रिटायरमेंट की खबर कैसे शुरू हुई। तो चलिए आपको बताते हैं, इसके पीछे की कहानी।
मीडिया रिपोर्ट से शुरू हुई Rohit Sharma को लेकर हलचल

16 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे के दौरान ही इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट आई, जिसमें बताया गया कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला मैच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के करियर का अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है। चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि वे उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहे हैं और आगे यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं को मौका देना चाहते हैं।
लॉर्ड्स वनडे के बाद ड्रॉप किए जाने की रिपोर्ट आने के बाद से लगी रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में साफ़ बताया गया था कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को चयनकर्ताओं ने बता दिया है कि अब वो आगे के लिए योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। रोहित ने कुछ अधिकारियों से भी बात की और वो आगे खेलना चाहते हैं लेकिन अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति उनसे आगे बढ़ने का मन बना चुकी है।
इसी रिपोर्ट के कारण सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के संन्यास लेने की संभावनाओं में इजाफा हुआ। कई पूर्व क्रिकेटर भी मान बैठे कि शायद लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों को किया ख़ारिज, बल्ले से जवाब देने की कही बात
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ते हुए 110 गेंदों में 17 चौके और पांच छक्के की मदद से 138 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद, बीसीसीआई के साथ इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि बाहरी शोर पर उनका ध्यान नहीं है और वह बल्ले से प्रदर्शन पर ध्यान लगा रहे हैं। आलोचकों ने करियर की शुरुआत से अभी तक बोलना जारी रखा है और जब तक मैं खेलूंगा, ऐसा होता रहेगा।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के साथ मुक़ाबलों के लिए टीम का ऐलान, बोर्ड ने 13 खिलाड़ियों को दिया स्क्वॉड में मौका