बांग्लादेश के साथ मुक़ाबलों के लिए टीम का ऐलान, बोर्ड ने 13 खिलाड़ियों को दिया स्क्वॉड में मौका
Published - 21 Jul 2026, 01:40 PM | Updated - 21 Jul 2026, 01:55 PM
Table of Contents
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज (Bangladesh Series) के लिए एक क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें 13 अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है. चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए इस स्क्वाड ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
इसकी वजह यह है कि टीम में कप्तान समेत तीन खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ी की टीम में जगह अब भी बरकरार है. आइए जानते हैं कि बांग्लादेश सीरीज (Bangladesh Series) के लिए टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.....
Bangladesh Series के लिए टीम का हुआ ऐलान
ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन करने वाला है, जिसका पहला मैच 13 से 17 अगस्त खेला जाएगा. जबकि दूसरे टेस्ट का 22 से 26 अगस्त तक आयोजन होगा. वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
नियमित कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और स्पिनर नाथन लियोन की टीम में वापसी हो गई है. इंजरी की वजह से ये खिलाड़ी एशेज सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब मिचेल स्टार्क के साथ इन तीनों खूंखार गेंदबाजों की वापसी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक को और भी मजबूत कर दिया है.
भारत में नहीं मिला मौका, तो आशुतोष शर्मा ने थामा इंग्लैंड का दामन, वनडे के लिए टीम में हुआ चयन
मार्नस लाबुशेन की जगह बरकरार

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को भी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज (Bangladesh Series) के लिए टीम में जगह दी है. उनके आखिरी 10 टेस्ट मुकाबलों के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 626 रन ही बना पाए हैं. एशेज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.
वह 28.78 की एवरेज के साथ 259 रन ही बना पाए थे. इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया है. अगर मार्नस लाबुशेन को प्लेइंग इलेवन को मौका मिलता है, तो उनका मकसद दमदार पारी खेल अपनी खोई हुई फॉर्म वापिस हासिल करना होगा.
भारत से भी होगा सामना
इसी के साथ बताते हुए चले कि ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ भी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 के लिए कंगारू टीम भारत दौरा करने वाली है, जिसका आगाज वीसीए स्टेडियम में 21 जनवरी से होगा. माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम ही भारत के लिए रवाना हो सकती है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास बांग्लादेश सीरीज (Bangladesh Series) में अच्छी प्रैक्टिस करने का अच्छा अवसर होगा.
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर