भारत में नहीं मिला मौका, तो आशुतोष शर्मा ने थामा इंग्लैंड का दामन, वनडे के लिए टीम में हुआ चयन
Published - 21 Jul 2026, 10:39 AM | Updated - 21 Jul 2026, 11:14 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले अशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) को टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है. वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और गुरनूर बराड़ जैसे आईपीएल स्टार्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिल चुका है, लेकिन आशुतोष शर्मा अभी तक भारतीय चयनकर्ताओं की अनदेखी झेल रहे हैं. ऐसे में अब उन्होंने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए विदेशी लीग में हिस्सा लेने का फैसला किया है.
Ashutosh Sharma की इंग्लैंड टीम में हुई एंट्री

भारतीय सिलेक्टर्स से लगातार अनदेखा हो रहे ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) इंग्लैंड की धरती पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा बिखरते नजर आने वाले हैं. इंग्लिश काउंटी क्लब हैम्पशायर ने उन्हें वनडे कप के लिए स्क्वाड में जगह दी है. 20 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर क्लब ने इसकी जानकारी फैंस को दी. 27 वर्षीय इस ऑलराउंडर का पिछले दो सालों से आईपीएल में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. गेंद और बल्ले, दोनों से ही उन्होंने अपना उम्दा प्रदर्शन दिखाया.
शानदार रहा है आईपीएल में प्रदर्शन
अशुतोष शर्मा के आईपीएल प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने अपने अंतिम दो सीजन में 375 से ज्यादा रन ठोंके हैं. इस दौरान उनका 31.25 का औसत और 170 का स्ट्राइक रेट रहा. निचले क्रम में उनकी यह आक्रमक बल्लेबाजी टीम के लिए काफी मददगार साबित हुई.
उनके नाम टी20 में एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज है. साल 2023 में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे की ओर से खेलते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. इसी के साथ अशुतोष शर्मा सबसे तेज T20 फिफ्टी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए.
लिस्ट ए करियर रहा है प्रभावशाली
हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक गाइल्स व्हाइट ने आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) की टीम में एंट्री पर खुशी जताई है. उनका कहा कि,
“हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हमने आशुतोष को वनडे कप के लिए साइन किया है। वह बहुत काबिल खिलाड़ी हैं और हाल ही में IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, इसलिए उन्हें पता है कि ऊंचे स्तर पर कैसा प्रदर्शन किया जाता है। हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने और हैम्पशायर की जर्सी में उनका खेल देखने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि हम इस टूर्नामेंट में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) की लिस्ट ए करियर की बात की जाए तो उन्होंने 21 मैचों में 24.10 की औसत और 131.60 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए पांच पारियों में उनके हाथ 2 विकट लगी.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर