शुभमन-गौतम की जिद पड़ी टीम इंडिया पर भारी, बुमराह-सुंदर-वरुण की गैरमौजूदगी के बावजूद मैच इस मैच विनर को नहीं दी प्लेइंग-XI में जगह
Table of Contents
Reason Behind Team India's ODI Series loss: इंग्लैंड दौरे पर पहले टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। जब सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज गंवाई तो हेड कोच गौतम गंभीर ने बदलाव के दौर और नए खिलाड़ियों का हवाला दिया था लेकिन वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के होने के बावजूद सीरीज हाथ से निकल गई।
भारतीय टीम (Team India) ने वनडे सीरीज की शुरुआत बर्मिंघम में पहला मैच 6 विकेट जीतकर की थी लेकिन फिर कार्डिफ में 4 विकेट से हार का सामना किया। इसके बाद, तीसरे और निर्णायक मैच में 27 रनों से हार झेली। भारत की सीरीज हार के बाद अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं लेकिन हम आपको बताते हैं कि कैसे कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की जिद के कारण ऐसा हुआ।
गिल-गंभीर ने वनडे सीरीज में Team India की लुटिया डुबोई
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय (Team India) कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मनमानी करते दिखे। इन दोनों को जहां-जैसा समझ आया, वैसी प्लेइंग XI खिला दी लेकिन एक मैच विनर खिलाड़ी को पूरी वनडे सीरीज के दौरान बाहर रखा।
यहां तक कि जब वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, तब भी गिल और गंभीर ने उस खिलाड़ी को नहीं खिलाया, जो गेंद के साथ कई बार बाजी पलट चुका है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि स्पिनर कुलदीप यादव हैं।
कुलदीप यादव को वनडे सीरीज में नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका

एक समय कुलदीप यादव की टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में जगह पक्की रहती थी लेकिन अब उन्हें तभी खिलाया जाता है, जब एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाने की जरूरत पड़ती है। कुलदीप की गेंदबाजी को उतना महत्व नहीं दिया जाता है और शुभमन गिल-गौतम गंभीर की जोड़ी स्पिन ऑलराउंडर खिलाने को देखती है, ताकि बल्लेबाजी में गहराई मिल सके। यही कारण है कि पहले दो वनडे में वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला लेकिन कुलदीप बेंच पर रहे।
वहीं, जब तीसरे वनडे में वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण नहीं खेल पाए तो भी कुलदीप यादव को भारतीय टीम ने प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया। यह जरूर हैरान करने वाला फैसला था, क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में थोड़ी दिक्कत आती है और कुलदीप अपनी विविधताओं से खतरा बन सकते थे लेकिन गिल और गंभीर ने उन्हें मौका ही नहीं दिया।
वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव के शानदार आंकड़े
बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 2017 में टीम इंडिया (Team India) के लिए वनडे डेब्यू किया था और फिर कुछ ही समय में मुख्य स्पिनर के रूप में अपनी जगह बना ली। अभी तक कुलदीप ने 121 मैच खेले हैं और 27.04 की औसत से 194 विकेट झटके हैं। उनका इकॉनमी रेट 5.07 है। उन्होंने दो बार पारी में फाइव विकेट हॉल भी लिया है।
यह भी पढ़ें: ‘साफ-साफ बता दो...’ रोहित-कोहली के भविष्य पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, BCCI से मांगी जवाबदेही