इंग्लैंड वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन वेस्टइंडीज ODI से अगरकर करेंगे बाहर
Table of Contents
Team India For West Indies ODI Series: इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पहला मैच जीतने के बावजूद टीम इंडिया को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। अंतिम दोनों मैचों में मेजबान इंग्लैंड का दबदबा रहा और भारतीय टीम जूझती नजर आई। अब भारत को अपनी अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेलनी है। वैसे तो उससे पहले अगस्त में बांग्लादेश से टक्कर होनी है लेकिन दौरे को लेकर अभी तक BCCI की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इसी वजह से माना जा रहा है कि बांग्लादेश दौरे पर खेले जाने वाले 3 वनडे और 3 टी20 में टीम इंडिया (Team India) हिस्सा नहीं लेगी। ऐसे में अगली वनडे सीरीज अब वेस्टइंडीज से हो सकती है, जिसका आगाज 27 सितंबर से होना है। इस लेख में हम उन 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो इंग्लैंड ODI सीरीज का हिस्सा थे लेकिन अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से ड्रॉप कर सकती है।
इन 3 खिलाड़ियों को अजित अगरकर वेस्टइंडीज के खिलाफ Team India के वनडे स्क्वाड से कर सकते हैं बाहर
1. शिवम दुबे

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे में होने वाले टी20 मुकाबलों से बाहर होने के बाद, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज भी बाहर हो गए। इसी वजह से शिवम दुबे को लगभग दो साल बाद टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड में चुना गया लेकिन उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे स्क्वाड में नजर आना तय नहीं है।
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज तक नितीश फिट हो जाते हैं तो फिर उनकी वापसी तय है। ऐसे में शिवम को अगरकर टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
2. गुरनूर बरार
लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) से ड्रॉप किया जा सकता है। गुरनूर ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में काफी प्रभावित किया था लेकिन इंग्लैंड में उनकी पोल खुल गई।
वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में गुरनूर महंगे रहे लेकिन चार विकेट भी झटके। हालांकि, आखिरी मैच में उनकी जमकर पिटाई हुई और अपने 10 ओवर के स्पेल में 97 रन लुटा दिए। ऐसे में अजित अगरकर गुरनूर को बाहर कर सकते हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है।
3. हर्ष दुबे
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है। हर्ष ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में अपना डेब्यू किया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें नहीं चुना गया था।
हालांकि, जब तीसरे वनडे से चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर बाहर हुए तो हर्ष को रिप्लेसमेंट के रूप में मौका मिला। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सुंदर उपलब्ध रहे तो फिर अजित अगरकर को मजबूरन हर्ष को टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड से बाहर करना होगा।
यह भी पढ़ें: फिर मैदान पर दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब कहां देखें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I मुकाबले