फिर मैदान पर दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब कहां देखें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I मुकाबले

Published - 21 Jul 2026, 08:59 AM | Updated - 21 Jul 2026, 09:24 AM

Vaibhav Sooryavanshi 47

Vaibhav Sooryavanshi Zimbabwe Tour: इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 से 19 जुलाई तक खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसी वजह से टी20 मुकाबलों के बाद, वैभव स्वदेश आ गए थे लेकिन अब यह युवा खिलाड़ी फिर से एक्शन में नजर आने वाला है।

दरअसल, भारत को 23 से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए इंडिया की टीम नए हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुआई में पहुंच भी गई है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी नजर आएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे पर Vaibhav Sooryavanshi एक्शन में दिखेंगे

Vaibhav Sooryavanshi 49

दो साल बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई है। इससे पहले 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में पांच टी20 के लिए दौरा किया था। इस बार श्रेयस अय्यर की अगुआई में कई युवा चेहरों के साथ भारतीय टीम नजर आने वाली है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए भी यह एक बहुत बड़ा मौका है। इंग्लैंड सीरीज के दौरान उनका ज्यादा आकलन नहीं किया गया था, क्योंकि वह पहली बार भारत के लिए खेल रहे थे।

हालांकि, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि उन्हें मौके देने के लिए ही संजू सैमसन को पहले प्लेइंग XI से बाहर किया गया था और फिर इस दौरे से भी आराम दिया गया। ऐसे में वैभव के अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की पूरी संभावना है।

इंग्लैंड सीरीज की निराशा पीछे छोड़ मचाना चाहेंगे धमाल

इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के लिए भी चुना गया था लेकिन वहां प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में मौका दिया और फिर अगले दो मैच भी खिलाए। हालांकि, इन 3 मुकाबलों में वैभव कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए।

उन्होंने शुरुआत तेज की लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 42 रन ही बनाए। अब वैभव को जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल करना होगा, ताकि उन्हें आगे भी मौके मिलें।

जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में ज़ी नेटवर्क पर होगा। ज़ी अपनी नई लॉन्च की गई 'Unite8 स्पोर्ट्स चैनल्स' पर इस सीरीज का प्रसारण करेगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग Fancode पर होगी।

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

मैचतारीखदिनस्थानभारतीय समय (IST)
पहला टी2023 जुलाई 2026गुरुवारहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे
दूसरा टी2025 जुलाई 2026शनिवारहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे
तीसरा टी2026 जुलाई 2026रविवारहरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे

यह भी पढ़ें: टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, वीवीएस लक्ष्मण समेत इन 15 खिलाड़ियों ने भरी उड़ान

Tagged:

team india zimbabwe cricket team Vaibhav Sooryavanshi India Tour of Zimbabwe 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com