टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, वीवीएस लक्ष्मण समेत इन 15 खिलाड़ियों ने भरी उड़ान
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है। इससे पहले आयरलैंड टूर किया था। इन दोनों ही दौरों पर भारत का प्रदर्शन बेहद खराब। कुल 10 मुकाबलों में से 9 मुकाबले पूर्ण रूप से खेले गए, जिसमें भारत को सिर्फ एक जीत हासिल हुई। वहीं, एक मैच बारिश की वजह रद्द कर दिया गया था। इस दौरान भारत ने 6 टी20 गंवाए और 2 वनडे में भी हार झेली।
लगातार हार पर हार मिलने के कारण भारतीय टीम (Team India) को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब भारत की अगली चुनौती जिम्बाब्वे दौरा है। इस दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज हाथ से गई तो फिर काफी ज्यादा फजीहत का सामना करना पड़ सकता है।
Team India जिम्बाब्वे दौरे के लिए हुई रवाना, तीन टी20 में होगी टक्कर

भारत (Team India) दो साल बाद जिम्बाब्वे का दौरा कर रहा है। पिछली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हुआ था लेकिन इस बार तीन ही मुकाबले खेले जाएंगे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। वहीं, अंतिम दो मैच 25 और 26 जुलाई को होंगे। इस दौरे के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच गई है।
BCCI ने भारतीय टीम (Team India) के जिम्बाब्वे रवाना होने के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण समेत अन्य खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी स्पॉट हुए। वहीं, लगभग दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे मयंक यादव भी दिखे। पहली बार चुने गए अशोक शर्मा, यश ठाकुर और प्रभसिमरन सिंह भी नजर आए।
गौतम गंभीर नहीं, वीवीएस लक्ष्मण होंगे हेड कोच
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया (Team India) की कोचिंग गौतम गंभीर नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में होगी। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड के रूप में कार्यरत लक्ष्मण पहले भी भारतीय टीम के साथ कुछ मौकों पर मुख्य कोच के रूप में नजर आ चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह ज्यादा बड़ी चुनौती नहीं होने वाली है। हालांकि, उनके सामने पिछली दो टी20 सीरीज से चले आ रहे हार के सिलसिले को रोकने का चैलेंज होगा।
काफी लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि लक्ष्मण को टीम इंडिया के साथ क्यों भेजा जा रहा है, तो बता दें कि आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए ऐसा किया गया है। गंभीर को लगातार टीम के साथ रहना है और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का टकराव एशियन गेम्स से होगा। उस दौरान वो दोनों जगह भारतीय टीम के साथ रहें, यह संभव नहीं हो पाएगा। इसी वजह से लक्ष्मण को अभी जिम्बाब्वे दौरे के लिए जिम्मेदारी दी गई है और आगे एशियन गेम्स में भी भेजा जा सकता है।
इन 15 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे पर मिला मौका
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई