वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में होगी इस स्टार खिलाड़ी की वापसी! अजीत अगरकर भी मौका देने को हुए मजबूर
Published - 20 Jul 2026, 03:18 PM | Updated - 20 Jul 2026, 04:38 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम कार्डिफ के बाद लॉर्ड्स में भी भारत को रौंदकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के हिसाब से भारत के लिए यह श्रृंखला काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में अटकलें हैं कि वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ता टीम इंडिया (Team India) में बदलाव कर स्टार खिलाड़ी की वापसी करवा सकते हैं.
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए Team India में होगी इस स्टार खिलाड़ी की वापसी!

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में टीम (Team India) को चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस बीच युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भी उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर सके. पूरी सीरीज वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए.
पहले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद वह दूसरे और तीसरे वनडे में रनों के लिए जूझे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 और 14 रन निकले. इससे पहले इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है.
ईशान किशन को कर सकते हैं रिप्लेस
ऋषभ पंत को वनडे टीम (Team India) से बाहर हुए लगभग दो साल हो चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी एकदिवसीय मैच अगस्त 2024 में खेला था. इसके बाद से ही भारतीय चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. लेकिन अब ईशान किशन के फ्लॉप शो के बाद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दे सकते हैं.
उनके पास दमदार बल्लेबाजी कर अपना स्थान वापस हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. उन्होंने 31 वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलते हुए एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 871 रन बनाए हैं.
सितंबर में खेली जाएगी भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
इस साल सितंबर में वेस्टइंडीज टीम वनडे सीरीज के लिए भारत दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों की बीच तीन एकदिवसीय मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा. पहला मैच 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम होगा. दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमें गुवाहटी के डॉ भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से टकराएगी. वहीं, 3 अक्टूबर को तीरा के महाराजा सिंह पीएसीए स्टेडियम में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाना है.
ऐसा रहेगा IND vs WI ODI सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (भारतीय समय) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 27 सितंबर 2026 (रविवार) | तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2:00 बजे |
| दूसरा वनडे | 30 सितंबर 2026 (बुधवार) | गुवाहाटी | दोपहर 2:00 बजे |
| तीसरा वनडे | 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) | न्यू चंडीगढ़ | दोपहर 2:00 बजे |
‘साफ-साफ बता दो...’ रोहित-कोहली के भविष्य पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, BCCI से मांगी जवाबदेही
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर