"मेरा फोकस अब...." वनडे से भी रिटायरमेंट ले रहे हैं रोहित शर्मा? लॉर्ड्स वनडे के बाद खुद किया बड़ा खुलासा
Table of Contents
Rohit Sharma reflects on retirement talks: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर काफी ज्यादा बात हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में 16 जुलाई को खेले गए दूसरे वनडे के दौरान ही खबर आई कि लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे उनका अंतिम हो सकता है, क्योंकि चयनकर्ता अब उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहे हैं।
इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20आई और टेस्ट के बाद वनडे को भी अलविदा कह देंगे। हालांकि, BCCI ने इससे इनकार किया और तीसरे वनडे के बाद, कप्तान शुभमन गिल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोहित ने टीम को संन्यास के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी और यह सिर्फ मीडिया में है। वहीं, अब बीसीसीआई के साथ इंटरव्यू में रोहित ने अपने फ्यूचर को लेकर तस्वीर साफ़ कर दी है।
रिटायरमेंट की खबरों और आलोचना पर Rohit Sharma का नहीं है ध्यान

अपने पूरे करियर के दौरान लगातार हो रही जांच-पड़ताल पर बात करते हुए, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साफ़ किया कि अपने भविष्य को लेकर हो रही चर्चाओं के बावजूद उनका ध्यान नहीं भटका है और अभी भी उनका फोकस बल्ले से प्रदर्शन पर है। बता दें कि रोहित का यह इंटरव्यू लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी के बाद आया है।
बल्ले के साथ अच्छा करने पर फोकस
BCCI के साथ खास बातचीत के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा,
"मेरा काम बल्ले के साथ है। आकर खेलना, अपने देश और टीम का प्रतिनिधित्व करना। और जब से मैंने डेब्यू किया है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है। तो, मैं यही करने वाला हूं। आप जानते हैं, जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर-शराबा होता रहा है। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह हमेशा होता रहेगा। इसलिए, इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
"मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करना। अभी मेरा पूरा ध्यान इसी पर है। और शोर-शराबे को होने दें। आप जानते हैं, अगर शोर-शराबा न हो तो मज़ा नहीं आता। मेरा काम मैदान के अंदर है; उनका काम बाहर है। तो, मैं इसे इसी तरह देखता हूं।"
लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे काफी अहम माना जा रहा था। उनके फैंस भी चाहते थे कि अगर यह उनका अंतिम वनडे हो तो बल्ले के साथ यादगार पारी खेलें। रोहित ने भी ऐसा किया और बेहतरीन शतक जड़ते हुए 138 रन बनाए।
इस सेंचुरी के साथ रोहित ने बड़े कारनामे को अंजाम भी दिया। लॉर्ड्स के ऐतिहासक मैदान पर रोहित ने भारत की तरफ से पहला वनडे शतक लगाने का कारनामा किया। इससे पहले इस मैदान पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारी सौरव गांगुली (90) ने खेली थी।
यह भी पढ़ें: वैभव-अभिषेक ओपनर, रिंकू सिंह को भी मौका, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने