वैभव-अभिषेक ओपनर, रिंकू सिंह को भी मौका, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने
Published - 19 Jul 2026, 05:51 PM | Updated - 19 Jul 2026, 06:46 PM
Table of Contents
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामने करने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) से भिड़ने वाली है. वीरवार को हरारे में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा, जबकि 26 जुलाई को इसी मैदान पर तीसरे और आखिरी मैच का आयोजन किया जाएगा.
पिछले लगातार छह टी20 मुकाबलों में धूल चाटने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का लक्ष्य दमदार जीत हासिल करने का होगा. तो आइए जानते हैं कि IND vs ZIM पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?
IND vs ZIM: वैभव-अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत (IND vs ZIM) की ओर से पारी का आगाज करने के लिए अभिषेक शर्मा आ सकते हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप हुए बल्लेबाज से जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अपने अंतिम छह मुकाबलों में वह 180 रन ही बना पाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है. अभिषक शर्मा का साथ देने के लिए वैभव सूर्यवंशी आ सकते हैं. वह अपने अतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए हैं. अब जिम्बाब्वे की सरजमीं पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर वह अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.
बल्लेबाजी क्रम में हो सकती है रिंकू सिंह की वापसी
IND vs ZIM पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम में रिंकू सिंह की वापसी हो सकती है. आयरलैंड और इंग्लैड दौरे से ड्रॉप हुए इस खिलाड़ी को बतौर फिनिशर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. बात की जाए मिडिल क्रम की तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा के आने की संभावना है.
कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे और पांचवे नंबर पर ईशान किशन नजर आ सकते हैं. ऑलराउंडर की भूमिका के लिए शिवम दुबे और हर्ष दुबे का चयन होना लगभग तय है. हर्ष दुबे ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है. ऐसे में वह अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाना चाहेंगे.
ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी विभाग
अंत में नजर डाली जाए भारत की गेंदबाजी विभाग पर तो इसमें रवि बिश्नोई, मयंक यादव और प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. जहां स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई और हर्ष दुबे के कंधों पर होगी, तो वहीं शिवम दुबे, मयंक दुबे और प्रिंस यादव तेज गेंदबाजी करते नजर आएंगे. पेसर की इस तिकड़ी से धारदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी, जो विपक्षी टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ सके.
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, प्रिंस यादव
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर