पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबलों के लिए टीम का हुआ ऐलान, सालों बाद विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला वापसी का मौका
Table of Contents
Squad announced for Pakistan ODIs: इंग्लैंड में आयोजित हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली श्रीलंकाई टीम घरेलू जमीन पर अब पाकिस्तान की मेजबानी को तैयार है। इन दोनों टीमों के बीच हम्बनटोटा में 3 वनडे और 3 टी20आई मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
वनडे सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इसके लिए श्रीलंका ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने कप्तानी के मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं किया है और पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अनुभवी चमारी अट्टापट्टू पर अपना भरोसा कायम रखा है।
Pakistan ODI सीरीज के लिए 36 वर्षीय विकेटकीपर की वापसी

श्रीलंका ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 36 साल की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी को वापस बुलाया है। दाएं हाथ की खिलाड़ी ने अपना अंतिम वनडे मुकाबला 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था।
वह हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेलती नजर आई थीं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। इसके बावजूद उन्हें मौका दिया गया है। अनुष्का संजीवनी ने अपने वनडे करियर में अभी तक 51 मुकाबले खेले हैं और 583 रन बनाए हैं। उनके नाम सिर्फ एक ही अर्धशतक हैं।
इन खिलाड़ियों की भी पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए हुई वापसी का मिला मौका
अनुष्का संजीवनी के अलावा विषमी गुणारत्ने की भी वापसी हुई है। वहीं, अनकैप्ड तेज गेंदबाज रश्मिका सेवंदी को भी वापस बुला लिया गया, जबकि कौशिनी नुथ्यांगना, पियुमी वथसला, मल्की मदारा और सुगंधिका कुमारी को उस टीम से बाहर कर दिया गया है जिसने अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की थी।
मदारा का पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ड्रॉप किया जाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला कहा जा सकता है। 25 साल की इस तेज गेंदबाजने साल की शुरुआत से अब तक छह वनडे मैचों में आठ विकेट लिए थे । 2025 में डेब्यू करने के बाद से इस फ़ॉर्मेट में यह उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन था लेकिन श्रीलंका ने उनकी जगह 19 साल की तेज गेंदबाज सेववंडी को आजमाने का फैसला किया है।
पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
चमारी अटापट्टू (कप्तान), विषमी गुणारत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, चेतना विमुक्ति, इनोका राणावीरा, निमाशा मीपेज, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, रश्मिका सेववंडी, काव्या कविंदी
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 23 जुलाई, हंबनटोटा
- दूसरा वनडे: 25 जुलाई, हंबनटोटा
- तीसरा वनडे: 28 जुलाई, हंबनटोटा
Tagged:
Pakistan Women Cricket Team Chamari Atapattu Anushka Sanjeewani Sri Lanka women cricket team