रोहित शर्मा के रिटायर होते ही गौतम गंभीर की भी छुट्टी, जिम्बाब्वे दौरे पर ये दिग्गज होगा टीम इंडिया का हेड कोच

Published - 18 Jul 2026, 12:53 PM | Updated - 18 Jul 2026, 01:19 PM

Gautam Gambhir 6

No Gautam Gambhir For Zimbabwe Tour: इंग्लैंड दौरे के अंत से पहले रोहित शर्मा चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि यह आखिरी मौका है, जब रोहित टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। इसके बाद, उन्हें भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया जाएगा, क्योंकि चयन समिति ने उन्हें वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं में नहीं रखा है। इसकी जानकारी रोहित को भी दे गई है और हेड कोच गौतम गंभीर भी वाकिफ हैं।

हालांकि, खुद को ड्रॉप किए जाने की जानकारी मिलते ही रोहित शर्मा ने BCCI के कुछ अधिकारियों से भी बात की लेकिन अभी तक स्पष्ट रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाले वनडे के बाद रोहित के संन्यास का ऐलान करने के भी संभावना जताई जा रही है। जहां सभी रोहित को लेकर चिंतित हैं, वहीं जिम्बाब्वे दौरे से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की विदाई भी तय लग रही है और उन्हें वहां नहीं भेजा जाएगा।

जिम्बाब्वे दौरे पर Gautam Gambhir के जाने की संभावना कम

दरअसल, 20 जुलाई को खत्म हो रहे इंग्लैंड दौरे के बाद, भारत को जिम्बाब्वे टूर पर जाना है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा। हरारे में 23 जुलाई से सीरीज की शुरुआत होगी और अंतिम दो मैच 25 व 26 जुलाई को खेले जाएंगे।

इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के जाने की संभावना नजर नहीं आ रही है। स्क्वाड में तो ज्यादातर मुख्य खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन मुख्य कोच के रूप में गंभीर के बजाय एक अन्य दिग्गज नजर आ सकता है।

गंभीर की जगह लक्ष्मण बन सकते हैं हेड कोच, जिम्बाब्वे में टीम इंडिया को देंगे कोचिंग

Gautam Gambhir 7

टीम इंडिया का शेड्यूल अगले कुछ महीनों में काफी व्यस्त है। जहां फॉर्मेट के आधार पर टीमों में खिलाड़ी बदल जाते हैं। इससे उनका वर्कलोड मैनेज होता रहता है लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्मेदारी संभाली और फिर आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गए।

हालांकि, अब उनके जिम्बाब्वे दौरे पर जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि अगले महीने भारत को श्रीलंका में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले गंभीर को कुछ दिन का ब्रेक दिया जा सकता है। इसी वजह से हेड कोच के रूप में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हेड नजर आ सकते है। उनके साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में हृषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी को भी मौका मिलने की उम्मीद है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के 5 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिए नहीं होगा आसान

Tagged:

team india Gautam Gambhir Rohit Sharma India Tour of Zimbabwe 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com