रोहित के बाद विराट कोहली भी ले सकते संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 के प्लान में इन-इन खिलाड़ियों का नाम शामिल

Published - 18 Jul 2026, 03:39 PM | Updated - 18 Jul 2026, 04:36 PM

World Cup 2027 4

Team India players for World Cup 2027: हाल ही में ICC ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 का नया फॉर्मेट घोषित किया। इसके तहत कुछ अहम बदलाव हुए और सुपर-7 के रूप में नए राउंड को जोड़ा गया। नए फॉर्मेट के आते ही टीम इंडिया में भी हलचल शुरू हो गई और अभी से वर्ल्ड कप की प्लानिंग शुरू हो गई है।

अभी तक कई खिलाड़ियों की जगह वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए पक्की मानी जा रही थी लेकिन अब अचानक से खतरे की घंटी बज गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में लग रही है।

World Cup 2027 की योजनाओं से बाहर होने के कारण रोहित कर सकते संन्यास का ऐलान

World Cup 2027 5

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित शर्मा को साफ़ बता दिया है कि उन्हें वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) की योजनाओं में नहीं रखा गया है और इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया में मौका नहीं मिलेगा। इसी वजह से लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाले तीसरे वनडे के बाद संभावना जताई जा रही है कि रोहित संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

हालांकि, BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात से इनकार किया है कि तीसरा वनडे रोहित का आख़िरी होगा लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स को भी नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में देखना होगा कि रोहित शर्मा किया फैसला लेते हैं।

विराट कोहली के भी रिटायरमेंट की चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी संन्यास ले सकते हैं। सीनियर खिलाड़ियों को जिस तरह से ट्रीट किया जा रहा है, उससे विराट भी खुश नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने टेस्ट से रिटायरमेंट ली थी और अब ऐसा ही कुछ वनडे में भी कर सकते हैं।

हालांकि, फॉर्म के लिहाज से कोहली पर सवाल नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसी वजह से अभी कोहली को फॉर्म के लिहाज से बाहर करने की नौबत नहीं आई है। लेकिन वो खुद संन्यास ले लेते हैं तो फिर वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में उनका खेलना मुश्किल रहेगा।

ये दो खिलाड़ी रोहित-विराट की ले सकते World Cup 2027 में जगह

अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं तो फिर इनकी जगह यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ले सकते हैं। जायसवाल ने बतौर ओपनर सीमित मौके मिलने के बावजूद काफी अच्छा किया है। वहीं, रुतुराज भी कमाल कर चुके हैं। इन्हें मुख्य खिलाड़ियों की वापसी के कारण अच्छा करने के बावजूद बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में रोहित-विराट का संन्यास इनके लिए बड़ा मौका बन सकता है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: 4 ओपनर जो रोहित शर्मा को ODI वर्ल्ड कप के लिए कर सकते हैं रिप्लेस, नंबर-3 का दावा सबसे मजबूत

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com