4 ओपनर जो रोहित शर्मा को ODI वर्ल्ड कप के लिए कर सकते हैं रिप्लेस, नंबर-3 का दावा सबसे मजबूत

Published - 18 Jul 2026, 10:08 AM | Updated - 18 Jul 2026, 10:49 AM

Rohit Sharma 11

Rohit Sharma's replacement: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी के नजर आने की संभावना काफी कम लग रही है। कप्तान गिल की तो जगह पक्की है लेकिन उनके जोड़ीदार और पूर्व कप्तान रोहित का करियर खतरे में है। 39 वर्षीय का बल्लेबाजी फॉर्म काफी समय से ख़राब चल रहा है और अब चयनकर्ता युवाओं को मौका देना चाहते हैं।

इसी वजह से इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 से पहले कई ओपनर्स को आजमाए जाने की संभावना है। इस लेख में हम उन 4 ओपनर का जिक्र करने जा रहे हैं, जो रोहित को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए रिप्लेस कर सकते हैं।

ये 4 ओपनर Rohit Sharma को वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर सकते हैं रिप्लेस

1. ईशान किशन

Rohit Sharma 12

विकेटकीपर ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हो चुकी है। हालांकि, अभी उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने के मौके मिल रहे हैं लेकिन स्वाभाविक रूप से वो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। ईशान ने वनडे में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग भी की है और उनके नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है। ऐसे में बाएं हाथ का यह खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ओपनर के रूप में रिप्लेस करने का दावेदार हो सकता है।

2. रुतुराज गायकवाड़

इस लिस्ट में दूसरा नाम रुतुराज गायकवाड़ का है। रुतुराज को उन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, जो 50 ओवरों की क्रिकेट के लिए एक आदर्श खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि लिस्ट ए में कम से कम 50 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा औसत है। इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बाहर किए जाने पर उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं।

3. यशस्वी जायसवाल

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिप्लेस करने के मामले में सबसे आगे यशस्वी जायसवाल को माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, वनडे क्रिकेट में भी सीमित मौकों पर प्रभावित करने में सफल रहे हैं। छह ओडीआई में दो शतक जड़ चुके जायसवाल को इंग्लैंड दौरे के बाद लगातार मौके दिए जाएंगे, इसका खुलासा कई मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ है। इसी वजह से जायसवाल वर्ल्ड कप 2027 के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं।

4. साई सुदर्शन

इस लिस्ट में चौथा नाम साई सुदर्शन का है, जो टेस्ट में भारत के लिए नंबर-3 पर खेलते हैं। सुदर्शन ने आईपीएल में लगातार दो सीजन से बहुत अच्छा किया है और 1400 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी और कप्तान शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी काफी हिट रही है। इसी वजह से सुदर्शन पर वनडे में ओपनिंग के लिए कप्तान गिल भरोसा जता सकते हैं और उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: तीसरे ODI से पहले ग़म में डूबा क्रिकेट जगत, 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले स्टार क्रिकेटर का हुआ निधन

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com