तीसरे ODI से पहले ग़म में डूबा क्रिकेट जगत, 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले स्टार क्रिकेटर का हुआ निधन
Table of Contents
Legendary Cricketer Dies: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच पर सभी की नजर है, क्योंकि माना जा रहा है कि या रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। इसी वजह से तीसरे मैच का इंतजार सभी को है।
हालांकि, इस मैच से पहले एक दिग्गज क्रिकेटर (Cricketer) के निधन की खबर आई है, जिससे पूरा क्रिकेट जगत मातम में डूब गया है। यह पूर्व खिलाड़ी टीम इंडिया के भी काफी करीब था। इसी वजह से इनके निधन पर BCCI ने भी शोक जताया।
89 वर्ष की उम्र में वेस्टइंडीज के दिग्गज Cricketer ने दुनिया को कहा अलविदा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच काफी क्रिकेट खेली जाती है। इसी वजह से वहां के क्रिकेटर (Cricketer) को इंडिया में काफी पसंद भी किया जाता है और वहां के खिलाफ भी टीम इंडिया के प्रति लगाव रखते हैं। ऐसा ही कुछ भाव वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स भी रखते थे, जिनका शुक्रवार, 17 जुलाई को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोबर्स ने अंतिम सांस बारबाडोस में स्थित अपने घर पर ली।
गैरी सोबर्स बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी थे माहिर
बाएं हाथ के खिलाड़ी सर गारफील्ड सोबर्स को गैरी सोबर्स के नाम से लोकप्रियता मिली थी। काफी सारे लोग सोबर्स को अब तक का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर और सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर (Cricketer) मानते हैं। वे टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाज़ थे, साथ ही बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी के अलावा ऑर्थोडॉक्स और रिस्ट-स्पिन भी कर सकते थे।
वे एक बेहतरीन फील्डर और करीबी पोजीशन पर शानदार फील्डर थे। इन्हीं खूबियों की वजह से उनके दौर के महान खिलाड़ी सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने उन्हें "फाइव-इन-वन क्रिकेटर" कहा था।
वेस्टइंडीज के लिए शानदार रहा सोबर्स का करियर
इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ से कई जबरदस्त खिलाड़ी आए, उसमें एक गैरी सोबर्स भी थे। इस दिग्गज क्रिकेटर (Cricketer) ने 1954 में टेस्ट डेब्यू किया था और 1974 तक खेला। इस दौरान सोबर्स ने 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 57.78 की औसत से 8032 रन बनाए और 34.03 की औसत से 235 विकेट लिए।
इस क्रिकेटर (Cricketer) ने वनडे में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला, जिसमें कोई रन नहीं बनाया और गेंदबाजी में 1 विकेट लिया। उन्होंने 1965 से 1972 के बीच वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की, जिसमें टीम ने नौ मैच जीते और 10 हारे। इस खिलाड़ी ने पेशेवर क्रिकेट में सबसे पहले एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा भी किया था।
मेंस क्रिकेट में ICC का सबसे बड़ा सालाना अवॉर्ड - 'सर गारफ़ील्ड सोबर्स अवॉर्ड' - उन्हीं के सम्मान में दिया जाता है और यह पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मिलता है।
BCCI ने गैरी सोबर्स के निधन पर जताया शोक
गैरी सोबर्स के निधन पर पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। BCCI ने भी 2023 के वेस्टइंडीज दौरे का एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें सोबर्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाक़ात की थी। वहीं, ट्वीट में लिखा,
"BCCI सर गारफ़ील्ड सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त करता है। वे खेल के एक सच्चे आइकन और क्रिकेट के अब तक के सबसे महान ऑल-राउंडरों में से एक थे। उनकी असाधारण उपलब्धियों, कैरेबियाई क्रिकेट पर उनके गहरे प्रभाव और वैश्विक खेल में उनके अमूल्य योगदान ने एक ऐसी विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के क्रिकेट समुदाय के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
The BCCI mourns the passing of Sir Garfield Sobers, a true icon of the game and one of cricket's greatest-ever all-rounders.
— BCCI (@BCCI) July 17, 2026
His extraordinary achievements, lasting influence on Caribbean cricket and immeasurable contribution to the global game have left an enduring legacy that… pic.twitter.com/5263SNLezn
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के साथ इस खिलाड़ी का भी खत्म हो जाएगा ODI करियर, इंग्लैंड सीरीज के बाद नहीं मिलेगा मौका