रोहित शर्मा के साथ इस खिलाड़ी का भी खत्म हो जाएगा ODI करियर, इंग्लैंड सीरीज के बाद नहीं मिलेगा मौका
Table of Contents
Another player's ODI career likely to end with England Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज अचानक से ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही है। वैसे तो टीम इंडिया जहां भी खेलती है, सभी का ध्यान वहां होता है लेकिन दूसरे वनडे के बीच रोहित शर्मा को इंग्लैंड सीरीज के बाद ड्रॉप किए जाने की खबर से हलचल मच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लॉर्ड्स में 19 जुलाई को रोहित अंतिम बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं। टी20आई और टेस्ट से संन्यास लेने वाले रोहित को वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं में नहीं रखा जा रहा है। इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है। इसी वजह से माना जा रहा है कि हिटमैन अब वनडे करियर (ODI Career)पर भी फुल स्टॉप लगाते हुए संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा का ODI Career खत्म होने के आसार
काफी समय से सीरीज दर सीरीज रोहित शर्मा के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान सीरीज के बाद ही रोहित को बाहर किए जाने की तैयारी थी लेकिन फिर इंग्लैंड सीरीज में मौका मिला। हालांकि, इस सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित फ्लॉप रहे और कुल 36 रन ही बना पाए। जिस तरह से रोहित को तेज गेंदबाजों को खेलने में परेशानी हो रही है, उससे उनके फ्यूचर पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
ऐसे में चयन समिति ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद, यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा की जगह मौके मिलेंगे। इसी वजह से लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबले रोहित के वनडे करियर (ODI Career) का आखिरी मैच साबित हो सकता है। अगर हिटमैन ड्रॉप होते हैं तो फिर रिटायरमेंट ले सकते हैं। हालांकि, एक और खिलाड़ी भी है, जिसका वनडे करियर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद खत्म हो सकता है।
रोहित के साथ शिवम दुबे का ODI Career भी होगा लॉर्ड्स वनडे के बाद होगा समाप्त?

इंग्लैंड वनडे सीरीज को शिवम दुबे के लिए भी इस फॉर्मेट में आखिरी माना जा रहा है। दुबे को लगभग दो साल तक वनडे टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन फिर उन्हें अचानक से मौका मिल गया। उनके पास अवसर था कि अच्छा करते हुए खुद पर दिखाए गए भरोसे को सही साबित कर पाए लेकिन वो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके अलावा उनकी फील्डिंग भी औसत दर्जे की रहती है। ऐसे में इस सीरीज के बाद उन्हें मौका मिलेगा, इसकी संभावना कम ही है।
हार्दिक और नितीश के कारण शिवम को आगे ODI फॉर्मेट में शायद ही मिले मौके
शिवम दुबे को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए सिर्फ इसलिए चुना गया, क्योंकि हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी दोनों ही चोटिल थे। इन दोनों पेस ऑलराउंडर्स की गैरमौजूदगी के कारण ही चयनकर्ताओं ने शिवम को चुना। उम्मीद है कि अगली वनडे सीरीज तक ये दोनों ही फिट हो जाएंगे। ऐसे में किसी एक की भी वापसी होने पर दुबे को ड्रॉप कर दिया जाएगा और उनका वनडे करियर (ODI Career) लगभग खत्म ही माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुए दौरे से बाहर