लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुए दौरे से बाहर

Published - 17 Jul 2026, 03:56 PM | Updated - 17 Jul 2026, 04:28 PM

IND Vs ENG 17

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले (IND vs ENG) से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम का स्टार ऑलराउंडर दौरे से बाहर हो चुका है. कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स वनडे मैच (IND vs ENG) काफी अहम था. ऐसे में अनुभवी ऑलराउंडर का बाहर हो जाना टीम के लिए एक तगड़े झटके से कम नहीं होगा.

IND vs ENG तीसरे मैच से पहले भारत को लगा झटका

Team India 66

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 18 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे तीन मैचों की सीरीज़ का फ़ैसला करने वाला मुक़ाबला होगा. कार्डिफ में टीम इंडिया को 4 विकेटों से रौंद देने के बाद इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली, जिसके बाद अब फैसला तीसरे मुकाबले में होगा. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की चोट ने कप्तान शुभमन गिल की टेंशन को बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अफिट होने की वजह से तीसरे वनडे से बाहर होने पड़ सकता है.

IND vs ENG: फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से रद्द होगा तीसरा वनडे, सीरीज नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया

दूसरे मैच में आए थे तकलीफ में नजर

16 जुलाई को हुए दूसरे वनडे के दौरान वाशिंगटन सुंदर चोट से जूझते नजर आए थे, जिसके चलते वह गेंदबाजी के लिए भी नहीं आ सके. ऐसे में अब खबर है कि वह तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जो कि भारत के लिए एक तगड़ा झटका साबित हो सकता है.

दरअसल, टीम के दो प्रमुख ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी, इंजरी के कारण इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में चोटिल हो गए थे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को ट्रेनिंग के दौरान चोट आ गई थी. हालांकि, अभी तक वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है.

पहले वनडे में लगाया था अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में वाशिंगटन सुंदर का बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन रहा था. विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल फ्लॉप हो जाने के बाद उन्हें बल्लेबाजी में जिम्मा संभाला और तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेल डाली. उनके बल्ले से 63 गेंदों में नाबाद 52 रन निकले. इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी टीम के लिए किफायती रहे थे. अपने स्पेल के चार ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने केवल 13 रन लूटा 3.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी.

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

क्या रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही ले लेंगे संन्यास? सामने आई बड़ी रिपोर्ट

Tagged:

team india bcci Ind vs Eng Washington Sundar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com