IND vs ENG: फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से रद्द होगा तीसरा वनडे, सीरीज नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया

Published - 17 Jul 2026, 01:49 PM | Updated - 17 Jul 2026, 02:24 PM

IND Vs ENG 22

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों ही टीमों ने अभी तक एक-एक मैच जीती है, इसी वजह से आखिरी मुकाबला निर्णायक बन गया है।

पहले वनडे को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था और लग रहा था कि दूसरे मैच में जीत के साथ अजेय बढ़त ले लेगा लेकिन इंग्लैंड का पलटवार देखने को मिला। दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

IND vs ENG ODI सीरीज के लिए लॉर्ड्स वनडे होगा निर्णायक

IND Vs ENG 1

भारत और इंग्लैंड ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है, इसी वजह से सीरीज का अंतिम मैच तय करेगा कि कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी। इस सीरीज का तीसरा मैच रविवार, 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जो एक ऐतिहासिक मैदान है। इस वनडे को भारत और इंग्लैंड में से जो भी जीतेगा, उसके नाम 2-1 की स्कोरलाइन के साथ सीरीज हो जाएगी।

IND vs ENG तीसरा वनडे कैसे हो सकता है रद्द

काफी सारे फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे कैसे रद्द हो सकता है। तो बता दें कि इंग्लैंड का मौसम इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। अगर मैच के पहले या मैच के दौरान ज्यादा समय तक बारिश का दखल रहा तो फिर मुकाबले को रद्द घोषित करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रहेगा।

हमें टी20 सीरीज के दौरान भी देखा था कि IND vs ENG पहला मैच भारत की पारी के बाद संभव नहीं हो पाया था और फिर काफी इंतजार के बाद रद्द करा दिया गया था। अगर तीसरे वनडे में ऐसा हुआ तो फिर सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त होगी और दोनों ही टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी।

इसी वजह से फैंस चाहेंगे कि मैच में बारिश का खलल देखने को न मिले। अगर बारिश का प्रभाव रहा तो फिर मैच का मजा किरकिरा हो सकता है और ज्यादा समय तक ऐसा रहने पर रद्द करने की नौबत भी आ सकती है।

IND vs ENG तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में अपना अंतिम ODI खेलेंगे रोहित शर्मा, 2027 वर्ल्ड कप से पहले ही कर रहे संन्यास का ऐलान

Tagged:

shubman gill team india England Cricket Team Harry Brook
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com