लॉर्ड्स में अपना अंतिम ODI खेलेंगे रोहित शर्मा, 2027 वर्ल्ड कप से पहले ही कर रहे संन्यास का ऐलान
Published - 17 Jul 2026, 09:20 AM | Updated - 17 Jul 2026, 10:20 AM
Table of Contents
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अंतिम पड़ाव पर पहुंचता नजर आ रहा है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुका यह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कहने वाला है. रविवार को लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आखिरी हो सकता है. खबर है कि हिटमैन के माता-पिता भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद होंगे.
लॉर्ड्स में अपना अंतिम ODI खेलेंगे Rohit Sharma

भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को साल 2027 में खेले जाने वाला एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा था. दावा था कि वह मार्की टूर्नामेंट में वह कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग के लिए आ सकते हैं. लेकिन हालिया रिपोर्ट्स ने इन कयासों को एक नया मोड़ दे दिया है.
खबरों के मुताबिक, मुख्य कोच और चयनकर्ताओं ने पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा को टीम इंडिया के भविष्य के रोडमैप की जानकारी दे दी थी. भारतीय चयन समिति वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा आजमाना चाहती है. ऐसे में हिटमैन के लिए टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा.
कार्डिफ में विराट कोहली ने रचा इतिहास, अर्धशतक जड़ विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी
रोहित शर्मा को मिला अल्टिमेटम
सूत्रों की माने तो सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करना चाहते हैं, जिसके चलते यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को अवसर मिल सकता है. एक सूत्र ने कहा कि,
"कोई भी रोहित शर्मा से संन्यास लेने के लिए नहीं कह सकता. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर में होने वाली घरेलू वनडे सीरीज से आगे चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करना चाहते हैं. रोहित अपने भविष्य को लेकर क्या फैसला लेते हैं, यह पूरी तरह उन्हीं पर निर्भर करेगा."
वनडे में कर रहे हैं संघर्ष
गौरतलब है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उनके अंतिम आठ वनडे मुकाबलों के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 30.1 की औसत और 88.60 के स्ट्राइक रेट से महज 241 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. पहले वनडे में उनके बल्ले से केवल 11 रन निकले, जबकि दूसरे मैच में 26 रन ही बना पाए.
गंभीर-कोहली के बीच सबकुछ ठीक या चल रही भयंकर लड़ाई? ड्रेसिंग रूम में मौजूद शख्स ने राज से उठा पर्दा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर