गंभीर-कोहली के बीच सबकुछ ठीक या चल रही भयंकर लड़ाई? ड्रेसिंग रूम में मौजूद शख्स ने राज से उठा पर्दा
Table of Contents
Gambhir-Kohli rift: इंग्लैंड में टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है, जिसके दो मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से बाजी मारी। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाना है। जो भी टीम मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी।
इस बीच दूसरे वनडे के बाद एक बड़े राज से पर्दा उठ गया है। भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज के आगाज से पहले कुछ वीडियो सामने आने के बाद से दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Gautam Gambhir vs Virat Kohli) के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं और दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे हैं। इनके बीच अनबन है या कोई और बात, इसको लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पूरी तस्वीर साफ़ कर दी है।
पहले वनडे से पूर्व Gambhir-Kohli के बीच अनबन की आई थी खबरें

गौतम गंभीर और विराट कोहली (Gautam Gambhir vs Virat Kohli) के बीच आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक, कई बार मतभेद की खबरें सामने आई हैं। खासतौर पर आईपीएल में ये दोनों एक-दूसरे से कई बार भिड़ भी चुके हैं। हालांकि, बीच में इनके दरमियान सब कुछ ठीक चल रहा था।
बर्मिंघम में 14 जुलाई को खेले गए पहले वनडे से एक दिन पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र को कवर करने वाले कुछ पत्रकारों ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि गंभीर और कोहली (Gautam Gambhir vs Virat Kohli) के बीच बिल्कुल भी बातचीत नहीं देखने को मिली। ये दोनों अलग-अलग लोगों से बात करते नजर आए, लेकिन आपस में कोई बातचीत नहीं हुई।
कोटक ने गंभीर-कोहली के बीच विवाद की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप
इसी के बाद से दोनों के बीच (Gautam Gambhir vs Virat Kohli) अनबन की चर्चा हो रही थी। हालांकि, अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर और कोहली के बीच कई बार बात हुई। दूसरे वनडे के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कोटक ने कहा,
"विराट और गौतम ने आज कम से कम दस बार बात की होगी। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी मध्यस्थता की जरूरत है।"
🚨🔴 DON'T DISTURB VIRAT KOHLI - SITANSHU KOTAK ON VIRAT GAMBHIR RUMOURS 🤯
— Cricket Updates (@arman7590) July 17, 2026
🎙️: Team India batting coach dismissed rumors of a rift between Virat & Gautam Gambhir, saying they still talk several times a day. He added that Virat only discussed a few points #indvseng #viratkohli pic.twitter.com/arqR5OQ9bT
कार्डिफ वनडे में विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी
इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था और वह 5 के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए थे। हालांकि, दूसरे मैच में कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 66 गेंदों में 98.48 की स्ट्राइक रेट से 65 रनों की पारी खेली। फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि शायद कोहली के बल्ले से शतक आएगा, लेकिन वो आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। लॉर्ड्स में उनसे बड़ी पारी की आस होगी।
यह भी पढ़ें: कार्डिफ में विराट कोहली ने रचा इतिहास, अर्धशतक जड़ विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी