कार्डिफ में विराट कोहली ने रचा इतिहास, अर्धशतक जड़ विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी

Published - 16 Jul 2026, 09:00 PM | Updated - 16 Jul 2026, 09:51 PM

Virat Kohli 1

Virat Kohli: 16 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसकी मेजबानी कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स ने की. टॉस जीतकर मेजबान टीम के कप्तान हैरी ब्रुक ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, जिसके बाद उनकी पारी 44 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई. इस दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी खेल टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया. इसी के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली.

Virat Kohli ने रचा इतिहास

Virat Kohli 1

वीरवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय दिग्गज बल्लेबाजी विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा. इंग्लिश गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने ऐतिहासिक अर्धशतकीय पारी खेली और अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल कर ली. वह 66 गेंदों का सामना कर 65 रन बनाने में कामयाब हुए. इसकी बदौलत विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के एक खास क्लब में शामिल हो गए. दरअसल, उन्होंने 14वीं बार वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 50 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया.

वर्ल्ड कप 2027 में एक बार नहीं 3-3 बार होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला, जानें पूरा समीकरण

विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली से पहले ये उपलब्धि विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 11 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं. बता दें कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद हैं. वह एकदिवसीय क्रिकेट में 15 बार इंग्लैंड के सामने 50+ का स्कोर हासिल कर पाए थे. ऐसे में अब अगर विराट कोहली IND vs ENG सीरीज के आखिरी और तीसरे मुकाबले में 50 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो वह विव रिचर्ड्स को पछाड़कर कुमार संगकारा की बराबरी कर लेंगे.

इस मामले में कुमार संगकार से भी आगे निकले Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कुमार संगकारा को विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. प्रूव श्रीलंकाई दिग्गज के नाम श्रीलंका से बाहर 149 वनडे पारियों में 5518 रन दर्ज हैं. वहीं, विराट कोहली 126 पारियों में 5519 रन बना चुके हैं. इस मामले में वह रिकी पोंटिंग (5090), सचिन तेंदुलकर (5065) और एमएस धोनी (4520) से भी आगे हैं. लिहाजा, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में विराट कोहली 50 या उससे ज्यादा रन जड़ पाते हैं या नहीं.

इंग्लैंड ODI सीरीज में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, तो गंभीर कर देंगे छुट्टी! फिर ये खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप 2027

Tagged:

Virat Kohli team india Ind vs Eng
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com