क्या रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही ले लेंगे संन्यास? सामने आई बड़ी रिपोर्ट
Published - 17 Jul 2026, 10:31 AM | Updated - 17 Jul 2026, 11:42 AM
Table of Contents
इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अचनाक वनडे से संन्यास लेने की रिपोर्ट्स ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. जहां कुछ समय पहले तक उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा माना जा रहा था, तो वहीं अब उन्हें टीम की भविष्य की योजनाओं से बाहर कर दिया गया है.
इसके बाद से ही रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों में तूल पकड़ लिया है. ऐसे में अब फैंस के दिलों में सवाल उठ रहा है कि क्या विराट कोहली भी हिटमैन (Rohit Sharma) के नक्शेकदम पर चलकर आगामी विश्वकप से पहले वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे?
क्या Rohit Sharma की तरह विराट कोहली भी ले लेंगे संन्यास?

भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर चर्चाएं चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्तओं ने पिछले हफ्ते ही उन्हें फ्यूचर के रोडमैप से अवगत कराया था. टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है. ऐसे में रोहित शर्मा के लिए टीम में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं होगा, जिसके चलते वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.
इसी बीच भारतीय टीम समर्थको के मन में विराट कोहली के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह भी रोहित शर्मा की तरह विश्वकप 2027 से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे? तो आपको बता दें कि अभी तक किंग कोहली के टीम से बाहर होने को लेकर कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है और वह मार्की टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां जारी रखना चाहते हैं.
लॉर्ड्स में अपना अंतिम ODI खेलेंगे Rohit Sharma, 2027 वर्ल्ड कप से पहले ही कर रहे संन्यास का ऐलान
वर्ल्ड कप 2027 में निभा सकते हैं अहम भूमिका
विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा है. टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देकर अनुभवी खिलाड़ियों और युवा टैलेंट वाली एक संतुलित टीम तैयार करना चाहेगा. विराट कोहली में बड़े टूर्नामेंट और मैचों में दबाव के बावजूद दमदार बल्लेबाजी करना की क्षमता है.
अपनी इसी काबिलियत की वजह की बदौलत ही वह लंबे समय से भारत के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने कई मौकों पर मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाकर और लक्ष्य का पीछा कर टीम इंडिया को अहम जीत दिलाई है. वर्ल्ड कप 2027 में भी विराट कोहली भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
वनडे में मचा रहे हैं धमाल
विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में मौजूदा फॉर्म की बात की जाए तो इसमें वह धमाल मचा रहें हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी वह प्रभावशाली नजर आए हैं. उनकी पिछली दस पारियों की बात की जाए तो उन्होंने 686 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका औसत 98 का रहा.
वहीं, 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में उनके बल्ले से 65 रनों की अर्धशतकी पारी देखने को मिली. विराट कोहली की इस फॉर्म को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वह वर्ल्ड कप 2027 तक टीम की योजनाओं का हिस्सा हो सकते हैं.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर