सिर्फ और सिर्फ इस शख्स की वजह से रोहित शर्मा को करना पड़ रहा संन्यास का ऐलान, वो तो खेलना चाहते वर्ल्ड कप 2027

Published - 17 Jul 2026, 09:46 AM | Updated - 17 Jul 2026, 10:19 AM

Rohit Sharma 7

Person behind Rohit Sharma's retirement talks: भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा का करियर सवालों के घेरे में है। इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे वनडे के बीच ही खबर आ गई थी कि लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेला जाने वाला तीसरा मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले ही टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए वनडे फॉर्मेट खेल रहे थे लेकिन अब उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है।

वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं से Rohit Sharma बाहर

Rohit Sharma 8

दरअसल, अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होना है। 2023 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब जीतने से चूक गई थी, क्योंकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली थी। इसी वजह से रोहित ने अगले संस्करण को टारगेट बनाने का फैसला किया और अपनी फिटनेस भी बेहतर की। हालांकि, प्रदर्शन के मामले में रोहित पीछे नजर आ रहे हैं। वहीं, अब चयन समिति ने भी युवाओं को मौका देने का मन बना लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि चयन समिति ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वो वर्ल्ड कप की योजनाओं में नहीं हैं और इंग्लैंड सीरीज के बाद चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। आगे अब यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं को मौका मिलेगा, जो अच्छा करने के बावजूद नियमित मौके नहीं पा रहे हैं।

ये शख्स कर रहा है रोहित को संन्यास लेने पर मजबूर

ऐसे में पूरी संभावना है कि लॉर्ड्स में होने वाला वनडे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए अंतिम साबित हो सकता है और वह संन्यास का ऐलान कर दें। जहां पहले गौतम गंभीर को जिम्मेदार माना जा रहा था कि वो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर्स पर संन्यास का दबाव बढ़ा रहे हैं लेकिन अब उनकी भूमिका इसमें नहीं दिख रही है।

रोहित से आगे बढ़ने का फैसला मुख्य रूप से चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का माना जा रहा है। अगरकर ने ही 2025 में रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज से पहले कप्तानी पद से हटा दिया था और अब शायद वो ऐसी परिस्थितियां बना रहे हैं कि रोहित खुद ही अपने करियर को गुडबाय कह सकते हैं।

चयन समिति के फैसले से रोहित नाखुश

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इंग्लैंड सीरीज से पहले ही सूचित कर दिया गया था कि यह उनके लिए अंतिम मौका है। हालांकि, रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया गया है कि रोहित ने इंग्लैंड सीरीज़ के दौरान कुछ BCCI अधिकारियों से बात की थी और इस फैसले से खुश नहीं थे। अब देखना होगा कि लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद हिटमैन क्या फैसला करते हैं। फिलहाल उनके फैंस यही चाहते हैं कि तीसरे वनडे में रोहित जबरदस्त पारी खेलें और अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दें।

यह भी पढ़ें: सूर्यांश या दुबे नहीं, ये स्टार ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए साबित हो सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Tagged:

team india Rohit Sharma Ajit Agarkar ENG vs IND ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com