सूर्यांश या दुबे नहीं, ये स्टार ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए साबित हो सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Published - 16 Jul 2026, 06:49 PM | Updated - 16 Jul 2026, 08:48 PM

Hardik Pandya 2

भारतीय टीम लंबे समय से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मजबूत बैकअप की तलाश में जुटी हुई है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम अक्सर बड़े मुकाबलों में संघर्ष करती नजर आती है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को उनकी कमी काफी खली. इंजरी की वजह से वह सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

जहां कुछ समय पहले तक कहा जा रहा था कि सूर्यांश शेडगे या शिवम दुबे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का बेस्ट रिपलेसमेंट बन सकते हैं, वहीं अब इस रेस में एक और खिलाड़ी का नाम सामने आ गया है. इस ऑलराउंडर की हरफनमौला प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Hardik Pandya का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी

hardik pandya

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं, बल्कि आईपीएल 2026 में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले माधव तिवारी हैं. 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर भारतीय चयनकर्ताओं और फैंस के दिलों में जगह बनाई है. यही वजह है कि उन्हें अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का बेस्ट बैकअप माना जा रहा है.

अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर को अक्सर अनफ़िट होने के कारण टीम से बाहर रहना पड़ता है. इसके चलते वह कई अहम मैच भी मिस कर चुके हैं. पैर में चोट के कारण वह इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे.ऐसे में भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट माधव तिवारी को हार्दिक पांड्या के एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर तैयार कर सकता है.

MI के खिलाफ 266 रन चेज कर गई स्टीव स्मिथ की टीम, सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का बनाया रिकॉर्ड

माधव तिवारी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से किया प्रभावित

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले माधव तिवारी में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तरह ही लोअर-मिडल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने और मीडियम पेस गेंदबाज़ी करने की क्षमता है. यदि भारतीय चयनकर्ता उन्हें टीम में मौका देते हैं तो वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में अपना योगदान दे सकते हैं.

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने दबाव में विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की. हालांकि, इस दौरान माधव तिवारी को बल्लेबाजी के ज्यादा अवसर नहीं मिले, लेकिन हाल ही में खेली गई मध्यप्रदेश टी20 लीग में वह बल्ले से भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे.

कौन है माधव तिवारी?

माधव तिवारी का जन्म 28 सितंबर 2003 को मध्य प्रदेश के मऊंगंज में हुआ था. दाएं हाथ का यह ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलता है. हालांकि, वह अभी तक डोमेस्टिक में भी सीनियर लेवल टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. लेकिन साल 2025 और 2026 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 40 लाख रुपए खर्च कर माधव तिवारी को अपने खेमे में शामिल किया था. 4 आईपीएल मैच में उनके नाम 21 रन और 4 विकेट दर्ज हैं.

ऋषभ पंत के बाद अब Hardik Pandya होंगे ट्रेड, इस टीम की जर्सी पहनने को तैयार

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com