ऋषभ पंत के बाद अब हार्दिक पांड्या होंगे ट्रेड, इस टीम की जर्सी पहनने को तैयार

Published - 16 Jul 2026, 01:29 PM | Updated - 16 Jul 2026, 01:31 PM

Hardik Pandya 16

Hardik Pandya set to trade in KKR: मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या IPL 2027 के लिए किस टीम में ट्रेड होंगे, इसको लेकर हर दिन लगभग नई खबर आ रही है। कुछ समय पहले तक हार्दिक के राजस्थान रॉयल्स में जाने की खबर थी और माना जा रहा था कि उनके बदले में यशस्वी जायसवाल अपने स्टेट की फ्रैंचाइजी MI में आ सकते हैं लेकिन फिर इसमें ट्विस्ट आ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कोलकाता नाइट राइडर्स में जा सकते हैं लेकिन फिर चेन्नई सुपर किंग्स की एंट्री हो गई और एमएस धोनी से हार्दिक के रिश्ते अच्छे होने के कारण इस ऑलराउंडर के चेन्नई की टीम को ज्वाइन करने की संभावना जताई गई। हालांकि, अब एक बार फिर से रेस में KKR आ गई है और माना जा रहा है कि इस बार डील फाइनल होने के करीब है।

RR और CSK में नहीं जाएंगे Hardik Pandya, KKR से डील पक्की होने के करीब

Hardik Pandya 17

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफर को ठुकरा दिया है। इसकी पुष्टि मुंबई इंडियंस के करीबी सूत्रों ने की है। RR ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए MI की टीम को यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ स्टार ऑलराउंडर को कप्तानी का ऑफर भी दिया लेकिन पांड्या का झुकाव कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ है।

KKR के इतिहास और अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या तीन बार की चैंपियन टीम को लीड करना चाहते हैं। वैसे भी कोलकाता की टीम को एक अच्छे भारतीय ऑलराउंडर के साथ-साथ कप्तानी के विकल्प की भी तलाश है।

हार्दिक पांड्या को लेकर KKR और MI की डील का हुआ खुलासा

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड से हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस को लुभावना ऑफर दिया है। KKR ने कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह को देने से मना कर दिया है लेकिन अपने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के साथ कैश डील का विकल्प रखा है। अगर MI ने यह ऑफर मान लिया तो फिर IPL 2027 में हार्दिक अपने पर्पल और गोल्ड जर्सी यानी कोलकाता की टीम में नजर आ सकते हैं।

ऋषभ पंत के बाद, दूसरा बड़ा ट्रेड होने के करीब

आईपीएल 2026 के बाद से अभी तक सिर्फ एक ट्रेड हुआ है, जिसमें ऋषभ पंत और कुलदीप यादव शामिल थे। पंत को 15 करोड़ में लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम से कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स को सौंपा। कुलदीप की सैलरी 13.5 करोड़ रहेगी। अगर हार्दिक पांड्या का ट्रेड भी सफल रहता है तो फिर ये अगले सीजन से पहले दूसरा ट्रेड होगा।

यह भी पढ़ें: WI vs NZ Today Match Prediction, 3rd ODI – तीसरे वनडे में कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com