श्रीलंका दौरे के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अब कब और किन तारीखों को मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया?
Table of Contents
India vs Sri Lanka schedule change update: एक समय भारत की टीम श्रीलंका दौरे पर खूब जाती थी और दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट-वनडे में लगातार मुकाबले देखने को मिलते थे। हालांकि, पिछले 10 सालों में काफी चीजें बदल गई हैं और अब टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जल्दी-जल्दी नहीं जाती है। वहीं, इनके बीच हालिया सालों में टेस्ट के बजाय वनडे और टी20 में टक्कर देखने को मिली है।
हालांकि, अब श्रीलंका में भारतीय टीम (Indian Team) को टेस्ट खेलते देखने का मौका फैंस को मिलने वाला है, क्योंकि इस बार दौरे पर टेस्ट फॉर्मेट में ही दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। अभी सीरीज को शुरू होने में कुछ दिनों का समय बाक़ी है लेकिन इससे पहले शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है।
Team India के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल में बदलाव, अब इस तारीख को मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी

दरअसल, भारत (India) को श्रीलंका दौरे पर 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलने वाली थी। यह मुकाबला श्रीलंका XI के खिलाफ होना था। हालांकि, अब इसमें बड़ा बदलाव हुआ है। 7 अगस्त से खेले जाने वाले मुकाबले में एक दिन की कटौती की गई है, यानी अब ये मैच चार के बजाय सिर्फ तीन दिन का होगा।
BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड की घोषणा के समय बताया था कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारत की टीम चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का मौका मिले। हालांकि, अब यह मुकाबला सिर्फ तीन दिवसीय होगा। इस बदलाव के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, इसी वजह से कारण का पता नहीं लग पाया है।
श्रीलंका टूर पर सिर्फ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टीम इंडिया लेगी हिस्सा
श्रीलंका क्रिकेट ने भी मीडिया रिलीज जारी करते हुए बताया,
"टीम इंडिया पहले से तय चार दिन के मैच की जगह तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेलेगी।"
अब यह मैच 7 से 10 अगस्त तक खेला जाएगा। इसका आयोजन कोलंबो में SSC स्टेडियम के पास स्थित NCC ग्राउंड पर होगा। जानकारी मिली है कि मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भी होगा।
4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना हो सकती है भारतीय टीम
भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी। तीन दिन के वार्म-अप मैच के बाद, टीम गाले जाएगी, जहां पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद, दोनों टीमें फिर कोलंबो लौटेंगी, जहां 23 अगस्त को सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
Tagged:
shubman gill team india bcci Sri Lanka Cricket team Sri Lanka Cricket Board Dhananjaya de Silva