जिसे टीम इंडिया शामिल करने के बजाए किया जा रहा था नजरअंदाज, उसी खिलाड़ी को दलीप ट्रॉफी में लिए चुना गया टीम का कप्तान

Published - 02 Aug 2026, 10:42 AM | Updated - 02 Aug 2026, 11:40 AM

Duleep Trophy

Duleep Trophy 2026: टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर काफी स्पर्धा है। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल के आधार पर तो कुछ को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने को मौका मिला। टेस्ट, टी20 या फिर वनडे, किसी न किसी फॉर्मेट में प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को चुना गया।

हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी हिट रहा लेकिन उसे टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। अब इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है और उसे भारत के प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

टीम इंडिया से इग्नोर किए जा रहे खिलाड़ी को Duleep Trophy के लिए मिली कप्तानी

दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) 2026 का आगाज 23 अगस्त से होना है और 10 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए टूर्नामेंट में शामिल छह टीमें बारी-बारी से अपना स्क्वाड घोषित कर रही हैं। इसी क्रम में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन का स्क्वाड भी सामने आ गया है और कप्तानी की जिम्मेदारी रजत पाटीदार को मिली है। पाटीदार ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सफलतापूर्वक ख़िताब की रक्षा करने में मदद की थी।

वो एमएस धोनी व रोहित शर्मा के बाद लगातार दो आईपीएल टाइटल जीतने वाले तीसरे कप्तान बने थे। बल्ले से भी पाटीदार ने 500 से ज्यादा रन बना थे लेकिन फिर भी उन्हें टी20 टीम में चयनकर्ताओं ने नहीं चुना, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि, उन पर राज्य संघ चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाते हुए दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के लिए सेंट्रल जोन की कमान सौंपने का फैसला किया है।

सेंट्रल जोन को रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी 2025 में बनाया था चैंपियन

Duleep Trophy 1

रजत पाटीदार को दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के पिछले संस्करण में भी सेंट्रल जोन ने अपना कप्तान नियुक्त किया था। रजत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा था ख़िताबी जीत हासिल हुई थी। सेंट्रल जोन ने फाइनल में साउथ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। कप्तानी के साथ-साथ रजत की बल्लेबाजी भी शानदार रही थी और उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

दलीप ट्रॉफी 2025 में सेंट्रल जोन की तरफ से रजत पाटीदार ने पांच पारियों में 76.40 की शानदार औसत से 382 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.95 था। रजत के बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतकीय पारियां भी आई थीं।

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI ने किया बड़ा ऐलान, तिलक वर्मा बने टीम के कप्तान

Tagged:

team india Rajat Patidar central zone Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com