LSG vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया, अंक तालिका अपडेट, एलएसजी नौवें स्थान पर
Published - 22 Apr 2026, 11:40 PM | Updated - 22 Apr 2026, 11:49 PM
Table of Contents
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अच्छी गेंदबाजी के बावजूद LSG अपनी जीत सुनिश्चित करने में विफल रही।
इस LSG vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स मात्र 119 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान के गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी रहे।
राजस्थान रॉयल्स 40 रनों से जीती

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के सामने राजस्थान ने गेंदबाजी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लगातार पिछले दो मैचों में हार झेलने के बाद राजस्थान को LSG vs RR मुकाबले में शानदार जीत मिली है।
लखनऊ की टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। मिचेल मार्श ने 55 रनों की जुझारू पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
पावरप्ले में मात्र 11 रनों पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्करम भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
GT के खिलाड़ी Kagiso Rabada खुलेआम सिगरेट पीते आए नजर! 'धुएं' के छल्ले बनाते हुए VIDEO वायरल
राजस्थान के गेंदबाजों का जलवा
गेंदबाजी की कमान संभाल रहे जोफ्रा आर्चर जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने LSG vs RR के इस रोमांचक मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
नांद्रे बर्गर ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी और चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, बृजेश शर्मा ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जिससे मैच पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में मुड़ गया।
टीम के स्पिनर्स ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा की कसी हुई गेंदबाजी का ही नतीजा रहा कि लखनऊ के बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल पाए। जडेजा ने न केवल गेंदबाजी में एक विकेट लिया, बल्कि बल्ले से भी नाबाद 43 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
LSG के तेज गेंदबाजों की दमदार वापसी
पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 'लखनऊ के नवाबों' ने नई गेंद से कहर बरपाया था। LSG vs RR मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों को शुरुआत में ही पवेलियन भेज दिया। शमी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।
मोहसिन खान ने भी शानदार वापसी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर दो विकेट लिए। उनके साथ प्रिंस यादव ने भी दो विकेट चटकाए। लंबे समय के बाद वापसी कर रहे मयंक यादव की गेंदों में 149 किमी/घंटा की गति तो दिखी, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए और बिना कोई विकेट लिए 56 रन लुटाए।
LSG vs RR के बाद पॉइंट्स टेबल में राजस्थान दूसरे स्थान पर
इस LSG vs RR मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। लगातार दो हार के बाद इस जीत ने रॉयल्स के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है।
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स इस हार के साथ तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। LSG vs RR मैच के बाद लखनऊ के 7 मैचों में मात्र 2 जीत और 5 हार हैं।
अब लखनऊ को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने आगामी लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम अब प्लेऑफ की राह पर काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
Tagged:
LSG vs RR IPL 2026 RAJASTHAN ROYALS WINऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर