LSG vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को दिया 160 का टारगेट, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के नाम रिकॉर्ड दर्ज

Published - 22 Apr 2026, 09:35 PM | Updated - 22 Apr 2026, 09:49 PM

LSG Vs RR

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे LSG vs RR मुकाबले में राजस्थान की बल्लेबाजी यूनिट ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। राजस्थान का एक भी बल्लेबाज 50 के आंकड़े को नहीं छू सका। राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

IPL 2025 से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले ओपनर

LSG Vs RR 1

अपनी धुरंधर बल्लेबाजी से छाप छोड़ने वाले धाकड़ युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी चर्चाओं में हैं। LSG vs RR की भिड़ंत से पहले यह आंकड़ा सामने आया कि IPL 2025 से राजस्थान रॉयल्स की टीम का पावरप्ले में हाईएस्ट रन रेट रहा है।

इसकी मुख्य वजह वैभव, यशस्वी और संजू सैमसन की शानदार पारियां रही थीं। पिछले साल संजू सैमसन भी इस स्क्वॉड का हिस्सा थे, हालांकि अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जलवा बिखेर रहे हैं।

इस साल राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के दौरान 74/0, 69/0, 59/0, 97/1, 40/5, 63/0 का स्कोर बनाया, लेकिन LSG vs RR मैच की बात करें तो पहले 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर टीम मात्र 44 रन ही बना सकी। पिछले दो मैचों में ओपनर्स का जादू नहीं चल पा रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री से इन 3 खिलाड़ियों को होगा नुकसान, पूरी तरह खत्म हो जायेगा इनका करियर

LSG vs RR में लखनऊ की शानदार गेंदबाजी

पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने राजस्थान के धुरंधर पस्त दिखे। लखनऊ ने पावरप्ले में ही तीन विकेट चटका दिए जिससे टीम की कमर टूट गई।

LSG vs RR मैच में 32 रन के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट गिरा। यशस्वी, शमी की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच थमा बैठे।

इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने भी चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसिन खान को अपना विकेट दे दिया। इस तरह से राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई। राजस्थान की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 43 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

GT के खिलाड़ी Kagiso Rabada खुलेआम सिगरेट पीते आए नजर! 'धुएं' के छल्ले बनाते हुए VIDEO वायरल

LSG के तेज गेंदबाजों की दमदार वापसी

LSG vs RR मुकाबले की पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के नवाबों ने नई गेंद से कहर बरपाया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पुरानी लय में वापसी करते नजर आए।

उन्होंने अपनी गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स को रन बनाने के लिए तरसा दिया। शमी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके साथ प्रिंस यादव और मोहसिन खान भी जबरदस्त फॉर्म में दिखे।

प्रिंस का पहले जैसा तेवर कायम रहा, जबकि मोहसिन खान ने शानदार वापसी की। चार ओवर में मोहसिन ने मात्र 17 रन देकर दो विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।

इस दौरान प्रिंस यादव को भी दो विकेट मिले। लंबे समय के बाद वापसी करते हुए मयंक यादव की गेंदों में 149 की गति तो दिखी, लेकिन वह थोड़े महंगे साबित हुए। LSG vs RR के इस रोमांचक मैच में मयंक ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 14 की इकोनॉमी से 56 रन लुटाए

Tagged:

LSG vs RR IPL 2026 RAJASHTAN ROYALS BATTING AGAINST LUCKNOW SUPER GIANTS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी ने

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com