LSG vs RR: राजस्थान के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत ने कहा, बहाना नहीं चलेगा...किस खिलाड़ी की ओर इशारा?

Published - 23 Apr 2026, 12:26 AM | Updated - 23 Apr 2026, 12:40 AM

Rishabh Pant

आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) काफी निराश नजर आए।

अपने ही घर इकाना स्टेडियम में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने खुलकर अपनी टीम की कमियों पर बात की और बल्लेबाजों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने साफ कर दिया कि अब बहानों से काम नहीं चलेगा।

बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से भड़के कप्तान Rishabh Pant

Rishabh Pant

LSG vs RR मैच में लखनऊ की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी बल्लेबाजी रही। 160 रनों का लक्ष्य टी20 क्रिकेट में बहुत बड़ा नहीं माना जाता, लेकिन लखनऊ की टीम मात्र 119 रनों पर ढेर हो गई।

कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी हमें बार-बार नीचा दिखा रही है। उन्होंने खुद को भी इस जिम्मेदारी में शामिल करते हुए कहा कि बतौर बैटिंग यूनिट हम फेल रहे हैं।

पंत ने संकेत दिया कि जब गेंद स्विंग हो रही थी, तब बल्लेबाजों को थोड़ा समय लेना चाहिए था और खेल को आगे तक ले जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं कर पाए।

Rishabh Pant ने गेंदबाजों की तारीफ की

जहाँ एक तरफ कप्तान बल्लेबाजों से नाराज थे, वहीं उन्होंने अपने गेंदबाजों का बचाव किया। LSG vs RR मुकाबले में लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार काम किया था।

मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने राजस्थान को 159 रनों पर रोककर मैच जीतने का सुनहरा मौका दिया था। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने पिछले मैच की तुलना में शानदार वापसी की और बेहतरीन काम किया

लेकिन बल्लेबाजों का फर्ज था कि वे गेंदबाजों की इस मेहनत को जीत में बदलते। पंत ने सिधा कहा कि अब टीम को बाहर नहीं बल्कि अपने अंदर झांककर गलतियों को सुधारना होगा।

LSG vs RR : राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया, अंक तालिका अपडेट, एलएसजी नौवें स्थान पर

रविन्द्र जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस लो-स्कोरिंग मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के सबसे बड़े नायक रविन्द्र जडेजा रहे। जब राजस्थान की टीम मुश्किल में थी, तब जडेजा ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

गेंदबाजी में भी उन्होंने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और किफायती स्पेल डालते हुए एक विकेट चटकाया। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जडेजा के अनुभव ने एक बार फिर राजस्थान को संकट से निकालकर पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री से इन 3 खिलाड़ियों को होगा नुकसान, पूरी तरह खत्म हो जायेगा इनका करियर

LSG के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं

LSG vs RR मैच में मिली इस हार के बाद लखनऊ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, इतने कठिन समय में भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सकारात्मक रुख अपनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि टीम में अभी भी काफी फायरपावर मौजूद है और हम यहाँ से वापसी करने का दम रखते हैं। पंत का मानना है कि अगर टीम एकजुट होकर खेलती है, तो अभी भी टूर्नामेंट में पासा पलटा जा सकता है।

लेकिन इसके लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और मैदान पर टिककर रन बनाने होंगे। इस हार के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिख रही है क्योंकि टीम को प्लेऑफ की दौर में बने रहने के लिए बाकि सभी मैच जीतने होंगे।

Tagged:

rishabh pant LSG vs RR Rishabh Pant statement IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

2008

राजस्थान रॉयल्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com