LSG vs PBKS Today Match Prediction, Match 68- प्लेऑफ की उम्मीदें बचाएगी पंजाब या लखनऊ बिगाड़ेगी खेल? पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट

Published - 22 May 2026, 02:48 PM | Updated - 22 May 2026, 02:51 PM

LSG vs PBKS Today Match Prediction
LSG vs PBKS IPL 2026

LSG vs PBKS Today Match Prediction: लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच टूर्नामेंट का 68वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जॉयंट्स टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में टीम को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में एक बार फिर से मिशेल मार्च और जोश इंग्लिश ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम के गेंदबाज महंगे साबित हुए।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर 23 रन की हार के बाद पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हारकर 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स के मैच के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LSG vs PBKS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (LSG vs PBKS Match Details)

मैचलखनऊ सुपर जॉयंट्स बनाम पंजाब किंग्स
स्टेडियमभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
मैच की तारीख23 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LSG vs PBKS Head-to-Head)

  • मैच: 7

  • लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने जीते: 3

  • पंजाब किंग्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए LSG vs PBKS Today Match Prediction में PBKS को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (LSG vs PBKS Recent Form)

लखनऊ सुपर जॉयंट्स : L, W, L, W, W

पंजाब किंग्स: L, L, L, L, L

पिच रिपोर्ट (LSG vs PBKS Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम)

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। इस सीजन यहां अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर LSG vs PBKS Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 28 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 43%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत57%
पहली पारी का औसत स्कोर 174
दूसरी पारी का औसत स्कोर164
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (73%)

LSG vs PBKS Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर लखनऊ सुपर जॉयंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: पंजाब किंग्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (LSG vs PBKS Playing XI Today)

लखनऊ सुपर जॉयंट्स प्लेइंग-XI

मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

पंजाब किंग्स प्लेइंग-XI

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (LSG vs PBKS Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • मिशेल मार्श लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 96 रन बनाए हैं, यह अभी तक 13 पारियों में 563 रन बना चुके हैं।

  • श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान और सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं। यह अभी तक 12 पारियों में 397 रन बना चुके हैं। इस मैच में यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह 14 विकेटों के साथ पंजाब किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इकाना स्टेडियम पर इनका रिकॉर्ड अच्छा है यह इस मैच में विकेट निकाल सकते हैं।

  • प्रिंस यादव लखनऊ के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने इस टूर्नामेंट में 16 विकेट लिए हैं। इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट ले सकते हैं।

LSG vs PBKS Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छे स्कोर खड़े किए हैं। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स कागजों पर काफी मजबूत टीम दिखाई देती है, लेकिन लगातार 6 हार के बाद टीम का मनोबल जरूर प्रभावित हुआ है। हालांकि करो या मरो के इस मुकाबले में पंजाब किंग्स अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए दमदार वापसी कर सकती है।

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के जीतने की संभावना: 40%

पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: PBKS के लिए करो या मरो की स्थिति, समझें इनका पूरा टॉप-4 गणित, अब चाहिए सिर्फ ऐसा चमत्कार

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) Squad

ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मोहसिन खान, मयंक प्रभु यादव

पंजाब किंग्स (PBKS) Squad

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिशेल ओवेन, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, विशाल निषाद, पायला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Tagged:

lucknow super giants PUNJAB KINGS LSG vs PBKS LSG vs PBKS Today Match Prediction LSG vs PBKS Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com