LSG Playing XI: पंजाब के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-11 फाइनल, अंतिम मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका

Published - 22 May 2026, 03:22 PM | Updated - 22 May 2026, 03:30 PM

LSG

LSG: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस सीजन उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब अपने आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ का सामना पंजाब किंग्स से होगा।

इस मैच में लखनऊ (LSG) के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में टीम बिना किसी दबाव के युवा खिलाड़ियों को मौका देते हुए दमदार प्रदर्शन के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी। साथ ही अर्जुन तेंदुलकर को भी प्लेइंग-11 में मौका मिलने की चर्चा तेज है।

अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका

आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है और इसी कड़ी में अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया था, लेकिन पूरे सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

अब जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, तो पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अंतिम मुकाबले में टीम मैनेजमेंट अर्जुन को डेब्यू का मौका दे सकते हैं। आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 13 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं।

इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस

पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। ऐसे में टीम युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी की जगह अर्जुन तेंदुलकर को मौका दे सकती है। चूंकि लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, इसलिए टीम मैनेजमेंट इस मैच में नए खिलाड़ियों को आजमाने पर ध्यान दे सकता है।

अर्जुन को पूरे सीजन एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है, ऐसे में अंतिम मैच उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर बन सकता है। वहीं टीम भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए अर्जुन की क्षमता को परखना चाहेगी।

LSG vs PBKS: दोनों टीमों के हेड टू हेड

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है। पंजाब ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मैचों में सफलता मिली है।

वहीं दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में लखनऊ की टीम इस बार उस हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतर सकती है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी

ये भी पढ़े : IPL 2026 Playoff Race: राजस्थान-पंजाब या KKR? जानें कौन सी होगी प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम! समझें तीनों का समीकरण

Tagged:

Arjun Tendulkar LSG vs PBKS cricket news LSG Playing XI IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

LSG

पंजाब किंग्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com