IPL 2026 में इन 4 अनलकी खिलाड़ियों को मिला सिर्फ एक ही मौका, उसके बाद निकाल दिए गए प्लेइंग-XI से बाहर

Published - 22 May 2026, 03:31 PM | Updated - 22 May 2026, 03:33 PM

IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लीग चरण मुकाबले अब लगभग समाप्त हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ग्रुप स्टेज के 14-14 मैच खेल चुकी है तो बाकी 8 टीमों के सिर्फ चार मैच शेष हैं। लेकिन इस सीजन कुछ ऐसा भी देखने को मिला है, जिसकी उम्मीद बेहद कम की जाती है।

रअसल, फ्रेंचाइजियों ने चार ऐसे धुरंधर खिलाड़ियों को केवल एक-एक मैच खेलना का मौका दिया है, जो कि अपने बल्ले और गेंद से पूरे मैच का पलड़ा बदलने की ताकत रखते हैं। लेकिन बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट ने इन चार अनलकी खिलाड़ियों को सिर्फ एक मैच में आजमाया है।

कुमार कुशाग्र को मिला सिर्फ एक चांस

गुजरात टाइंटस ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद टीम के एक युवा खिलाड़ी को केवल एक मैच में मौका देकर वापस बेंच पर बैठा दिया।

हम बात कर रहे हैं कुमार कुशाग्र के बारे में, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकमात्र मैच खेला और फिर दोबारा ड्रॉप कर दिया। इस मैच में कुशाग्र ने 14 गेंदों पर केवल 18 रन बनाए थे, लेकिन खास बात ये है कि उन्होंने इस मैच में बतौर ओपनर साईं सुदर्शन के साथ 78 रन की शानदार साझेदारी की थी।

अर्शिन कुलकर्णी को खिलाया एक मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में किसी बुरे सपने से कम नहीं था। यही कारण है कि एलएसजी अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज है। हालांकि, इस सीजन स्क्वाड में शामिल अर्शिन कुलकर्णी को कप्तान पंत ने सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका दिया था, जिसमें उन्होंने 17 रन बनाए थे।

इस दौरान अर्शिन ने 24 गेंदों तक संघर्ष किया था, लेकिन पिच बल्लेबाजी के बिल्कुल अनुकूल नहीं थी। इसके बावजूद अर्शिन ने एक छोर संभाले रखा और मिचेल मार्श के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े, जो कि एलएसजी की जीत में काफी अहम रहे।

IPL 2026 में यश ठाकुर को नहीं मिल रहे मौके

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनकी सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को केवल एक मैच खेलने का मौका दिया है।

यश ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 मई को यह मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। लेकिन बावजूद इसके उनको अगले मैच से ड्रॉप कर दिया गया। अब देखना होगा कि अपने लीग चरण के अंतिम मैच में यश को अवसर मिलता है या फिर नहीं।

PBKS Playing XI: प्रियांस, प्रभसिमरन, कॉनली, अय्यर, शशांक... लखनऊ के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 कुछ ऐसी

तेजस्वी दहिया खेले हैं सिर्फ एक मैच

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दाहिया को 3 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में खरीदा था, लेकिन शुरुआती मैचों में वह सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए थे। हालांकि, उनको एमआई के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह अधिक प्रभाव नहीं छोड़ सके और 12 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अगर केकेआर शुरुआती मैचों (IPL 2026) में तेजस्वी को मौका देते तो यकीनन वह इस टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तान रहाणे और हेड कोच नायर ने इस युवा प्रतिभा को सिर्फ बेंच पर बैठाए रखा, वह भी तब, जब उनको तीन करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा था।

IPL 2026 Playoff Race: राजस्थान-पंजाब या KKR? जानें कौन सी होगी प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम! समझें तीनों का समीकरण

Tagged:

Kumar Kushagra Yash Thakur IPL 2026 TEJASVI DAHIYA
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com