IPL 2025 में इस वजह से कहर मचाने वाले हैं केएल राहुल, दोबारा लौट कर आएगा 7 साल पुराना फॉर्म

Published - 16 Mar 2025, 08:29 AM

KL Rahul IPL 2025

KL Rahul: भारत में क्रिकेट के त्योहार की शुरुआत 22 मार्च को गत विजेता केकेआर और आरसीबी के बीच घमासान मुकाबले से होगी, तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी। इस साल लखनऊ के एक्स कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का आईपीएल 2025 बेहद खास रहने वाला है क्योंकि करीब सात साल बाद उनका पुराना फॉर्म लौट आया है। इस सीजन फैंस को साल 2018 वाले केएल राहुल देखने को मिल सकते हैं साथ ही एक ऐसा संयोग भी बन रहा है, जिसके चलते इसकी उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं।

2018 में केएल ने मचाया था तूफान

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के लिए साल 2018 उनके बल्ले से बेहद कमाल का रहा था। इस साल केएल राहुल ने पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 मैचों में 54.91 की जबरदस्त औसत और 158.41 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए थे। इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से 6 तूफानी अर्धशतक निकले थे, तो 2018 में केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

केएल (KL Rahul) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 14 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया था, जिसको साल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर तोड़ दिया था। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इस साल केएल राहुल अपने पुराने रंग में लौटे और एक बार फिर साल 2018 वाला कमाल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए करके दिखाएं।

फिर बना यह गजब संयोग

साल 2018 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की जिम्मेदारी भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कंधों पर सौंपी गई थी, लेकिन उनकी कप्तानी में तब पंजाब किंग्स ने 14 में 6 मैच जीतकर 7वें स्थान पर रही थी। मगर खास बात यह है कि जब केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से यह तूफान देखने को मिला था तब टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्पिनर संभाल रहा था और इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं जो कि एक स्पिनर हैं। अगर यह संयोग केएल के लिए एक दम सटीक बैठता है तो फैंस को एक बार फिर साल 2018 वाले विस्फोटक केएल राहुल की बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है।

चैंपिंयस ट्रॉफी में दिखाया था रौंद्र रूप

भारत ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया था, जिसमें अहम योगदान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का भी रहा था। इस पूरे टूर्नामेंट में केएल राहुल (KL Rahul) ने 5 मैच की चार पारियों में 140 की धमाकेदार औसत से 140 रन बनाए थे। वह इस पूरे टूर्नामेंट में एक बार भी आउट नहीं हुए थे और परिस्थितियों के अनुसार वह अपने खेलने की शैली में बदलाव भी कर रहे थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेजने में बिल्कुल भी संकोच नहीं कर रहे थे। खास बात यह है कि काफी समय बाद केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से इस तरह की बेखौफ पारियां देखने को मिली थी और यही कारण है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में सफल रहा था।

ये भी पढे़ं- अफ़ग़ानिस्तान को फिसड्डी समझकर चुनी गई भारत की C टीम, प्रभसिमरन सिंह और ध्रुव जुरेल समेत 5 IPL सितारों को मौका

ये भी पढे़ं- 3 वनडे खेलने आ रही है दक्षिण अफ्रीका, बिना रोहित-विराट के तैयार हुई टीम इंडिया, 3 सुपरस्टार की वापसी तय!

Tagged:

kl rahul Delhi Capitals IPL 2025
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com