CSK-RR नहीं बल्कि इस IPL टीम में ट्रेड हो रहे हार्दिक पांड्या, वहां जाकर सीधे बनेंगे टीम के कप्तान
Table of Contents
Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड विंडो काफी चर्चा में है। इसकी बड़ी वजह कई स्टार खिलाड़ियों के दूसरी टीमों में शामिल होने की खबरें हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड कर दिया और कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया। पंत को 15 करोड़ की सैलरी मिलेगी, जबकि कुलदीप की सैलरी पहले ही जितनी यानी 13.25 करोड़ ही रहेगी।
बताया जा रहा है कि आगे कुछ और बड़े नामों की अदला-बदली हो सकती है। इस बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ चुका है कि उनका ट्रेड किस टीम में हो सकता है। मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान के अगले सीजन में नई टीम से खेलने की संभावना काफी ज्यादा है, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन और माहौल दोनों ही खराब रहा। हार्दिक भी खुश नहीं हैं और किसी अन्य टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।
IPL 2027 में Hardik Pandya के नई टीम से खेलने की संभावना

मुंबई इंडियंस के लिए ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सबसे पहले आईपीएल में खेलना शुरू किया था और इस फ्रेंचाइजी की कामयाबी में ऑलराउंडर के रूप में उनका योगदान काफी ज्यादा रहा। हालांकि, 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक ने नई टीम गुजरात टाइटंस को ज्वाइन कर लिया और उसके कप्तान भी बने। उनकी कप्तानी में GT ने डेब्यू सीजन में ही ख़िताब जीता और फिर अगले सीजन का फाइनल भी खेला।
हालांकि, फिर 2024 के सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने ट्रेड का विकल्प चुना और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कैश डील से अपनी टीम में दोबारा शामिल करते हुए कप्तान बना दिया। रोहित शर्मा को हटाए जाने से फैंस खुश नहीं थे और टीम का माहौल भी सही नहीं नजर आया। इसके बावजूद हार्दिक को तीन सीजन तक मौका दिया गया लेकिन वो छाप नहीं छोड़ पाए। अब IPL 2027 में इन दोनों की राह अलग हो सकती है।
CSK और RR में जाने की खबरें
आईपीएल 2027 के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) किस टीम में जाएंगे, यह एक बड़ा सवाल है। मीडिया रिपोर्ट्स में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम सामने आया था। CSK में एमएस धोनी हैं, जिनके साथ हार्दिक का बॉन्ड काफी अच्छा है। हार्दिक ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी से चेन्नई की फ्रेंचाइजी ज्वाइन करने का हिंट दिया था।
वहीं, अभी हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हार्दिक पांड्या के राजस्थान रॉयल्स ज्वाइन करने की संभावना जताई गई। बताया गया कि मुंबई की टीम यशस्वी जायसवाल को अपने साथ जोड़ने को देख रही है और इसके बदले हार्दिक को राजस्थान में ट्रेड कर सकती है।
तीन बार की चैंपियन टीम ने भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने में दिखाई दिलचस्पी
हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2027 के लिए अपने साथ जोड़ने में अब तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, KKR ने हार्दिक के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस से संपर्क किया है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक नायर के कोचिंग वाली टीम हार्दिक को कप्तान भी बनाना चाहती है। देखना होगा कि दोनों टीमों के बीच डील सफल होती है या नहीं।
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, बेन स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ियों की वापसी