ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, बेन स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ियों की वापसी
Table of Contents
England's playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का आयोजन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत हो रहा है। अभी तक दो मैच हो चुके हैं और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लॉर्ड्स में हुए मुकाबले में मेजबान टीम को जीत मिली थी, जबकि ओवल में हुए मुकाबले में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी। अब तीसरा मुकाबला निर्णायक होने वाला है।
नॉटिंघम में तीसरा मैच 25 जून से शुरू होगा। अगर यह मुकाबला ड्रॉ रहता है फिर सीरीज बराबरी पर समाप्त हो जाएगी लेकिन दोनों में कोई टीम जीतने में सफल रहती है तो फिर सीरीज भी उसी के नाम हो जाएगी। इसी वजह से इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड दोनों का ही प्रयास जीत का होगा।
तीसरे टेस्ट के लिए England की प्लेइंग XI घोषित

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड (England) ने अपनी प्लेइंग XI का पहले ही ऐलान कर दिया है। गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने चार बदलाव किए हैं। इसके साथ ही बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी हो गई है। इन दोनों को ही नाइटक्लब कंट्रोवर्सी के कारण दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था। लेकिन अब नॉटिंघम में खेलते नजर आएंगे। विकेटकीपर जेमी स्मिथ और ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भी शामिल किया गया है।
इंग्लैंड ने किए 4 बदलाव, ये खिलाड़ी हुए ड्रॉप
तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड (England) ने अपनी प्लेइंग XI में चार बदलाव करते हुए सभी को चौंकाने का काम किया है। बेन स्टोक्स, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ और शोएब बशीर की वापसी के कारण जेम्स रेव, जॉर्डन कॉक्स, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर को ड्रॉप कर दिया है।
नॉटिंघम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की ग्यारह काफी हद तक उसी तरह है, जो लॉर्ड्स में पहले मुकाबले में नजर आई थी। हालांकि, उस मैच में जोफ्रा आर्चर नहीं खेले थे, क्योंकि वो उपलब्ध नहीं थे लेकिन वो तीसरे मैच का हिस्सा होंगे। इसी वजह से फिट होने के बावजूद तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन को नहीं चुना गया है।
नॉटिंघम टेस्ट में बेन स्टोक्स करेंगे कप्तानी
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए जब स्क्वाड का ऐलान किया था, तभी साफ़ कर दिया था कि कप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ही संभालेंगे। स्टोक्स पर नाइटक्लब कंट्रोवर्सी के कारण काफी सवाल उठे थे लेकिन टीम मैनेजमेंट का भरोसा अभी भी उन पर कायम है। इसी वजह से एक बार फिर से कप्तानी करते दिखाई देंगे, जबकि दूसरे टेस्ट में कैप्टेंसी करने वाले जो रूट एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर
यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए CSK के कप्तान का नाम आया सामने, इस खिलाड़ी के पास रहेगी जिम्मेदारी
Tagged:
eng vs nz England Cricket Team joe root New Zealand cricket team ben stokes Shoaib Bashir Gus Atkinson