रविंद्र जडेजा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं? कोच ने किया सबकुछ साफ

Published - 30 Sep 2026, 03:33 PM | Updated - 30 Sep 2026, 04:11 PM

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दी है. लेकिन इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की मौजूदगी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. उनकी बढ़ती उम्र और मौजूदा फॉर्म को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर सकता है. लेकिन अब भारतीय हेड कोच ने रविंद्र जडेजा की मौजूदगी को लेकर खुलकर बात की है.

Ravindra Jadeja वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं?

Ravindra Jadeja 2

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की संभावनाएं बिल्कुल खत्म नहीं हुई है. उन्होंने बताया,

"अक्षर के भी टीम में होने के कारण आने वाले समय में जो टूर्नामेंट या शृंखलाएं हम खेलेंगे उनमें हम प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे और देख सकेंगे कि कौन उपयोगी साबित हो सकता है. लेकिन जड्डू अपनी बल्लेबाजी क्षमता और अनुभव के साथ निश्चित रूप से अच्छा कर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उनके बारे में विचार किया जाएगा।"

"मेरे लिए वह हमेशा से उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकते हैं। पिछले छह महीनों में उन्होंने गेंदबाज के तौर पर निश्चित रूप से सुधार किया है।"

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल के मौसम की रिपोर्ट आई सामने, जानें मैच होगा पूरा या हो जाएगा रद्द

कुलदीप यादव को लेकर कही ये बात

साईराज बहुतुले ने कुलदीप यादव की बात करते हुए कहा कि वह भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने कहा,

"कुलदीप हमेशा से भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं। कुछ ऐसे पहलू हैं जिनमें उन्हें लगता है कि उन्हें सुधार करने की जरूरत है। वह नेट्स पर जाते हैं और उन पर काम करते हैं। वहीं कुछ चीजों को लेकर वह काफी आश्वस्त हैं क्योंकि वह कई वर्षों से इस टीम का हिस्सा रहे हैं।"

2026 में ऐसा रहा Ravindra Jadeja का प्रदर्शन

साल 2026 रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वह भारत के लिए सिर्फ 5 ही एकदिवसीय मुकाबला खेल पाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 43 रन निकले हैं. जबकि गेंदबाजी करते हुए वह एक भी विकेट नहीं हासिल नहीं कर सके. 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भी गेंदबाजी करते हुए उन्हें खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा था. इसके बाद से ही उनकी टीम में जगह पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं.

BCCI ने गिल-केएल-बुमराह को सुनाया बड़ा फरमान, अब तीनों को माननी पड़ेगी ये बात

Tagged:

team india ravindra jadeja Sairaj Bahutule ICC ODI World Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com