टीम इंडिया के अहम सदस्य ने छोड़ा अपना पद, अब आगे नहीं करेगा भारतीय टीम के साथ काम

Published - 08 Aug 2026, 09:28 AM | Updated - 08 Aug 2026, 10:07 AM

Team India 2026 08 08T093249 498

हाल ही में टीम इंडिया (Team India) के सेट-अप में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। श्रीलंका दौरे से पहले BCCI ने कोचिंग स्टाफ से रयान टेन डोशेट और टी दिलीप की छुट्टी कर दी। साल 2024 में डोशेट ने सहायक कोच के रूप में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ही भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया। वहीं, फील्डिंग कोच दिलीप ने 2021 में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी, उन्हें भी एक्सटेंशन नहीं मिला।

BCCI ने टी दिलीप की जगह असम और रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके पूर्व खिलाड़ी शुभादीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त कर दिया और वह श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के साथ मौजूद हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही चीफ सेलेक्टर के पद पर भी बदलाव हो सकता है और अजीत अगरकर को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। इस बीच टीम से जुड़े एक अहम सदस्य की विदाई तय नजर आ रही है।

इस सदस्य का Team India से टूटेगा नाता

Team India 18

पिछले दो साल में टीम इंडिया (Team India) से जुड़े कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य अहम सदस्यों की विदाई हो चुकी है। चाहे वो कोचिंग स्टाफ के सदस्य रहे हों या फिर चयन समिति। हालिया समय में अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है और उनकी जगह नए चीफ सेलेक्टर के रूप में वीवीएस लक्ष्मण का नाम आगे आ रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला BCCI का होगा।

इस बीच अगरकर की छुट्टी से पहले टीम इंडिया (Team India) की चयन समिति के एक अहम सदस्य का जाना तय लग रहा है। यह सदस्य ईस्ट जोन से चयन समिति में शामिल शिव सुंदर दास हैं।

टीम इंडिया की चयन समिति से शिव सुंदर दास होंगे बाहर

जब BCCI टीम इंडिया (Team India) की सीनियर चयन समिति बनाती है तो उसमें अलग-अलग जोन से सदस्यों को शामिल किया जाता है। ईस्ट जोन से पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिव सुंदर दास को मौका मिला था। हालांकि, अब वो चयन समिति से बाहर हो जाएंगे। इसके पीछे खराब प्रदर्शन या कोई विवाद नहीं है, बल्कि ऐसा उनका कार्यकाल पूरा होने की वजह से होगा।

शिव सुंदर दास की क्यों हो सकती है विदाई?

दरअसल, शिव सुंदर दास अपना कार्यकाल पूरा करने के नजदीक हैं। BCCI के संविधान के अनुसार, कोई सेलेक्टर जूनियर और सीनियर सिलेक्शन कमिटी में कुल मिलाकर चार साल तक काम कर सकता है। दोनों कमिटियों को मिलाकर कुल कार्यकाल पांच साल का होता है। दास को जनवरी 2023 में सीनियर सिलेक्शन कमिटी का सदस्य बनाया गया था। इसलिए, उनका कार्यकाल इस साल दिसंबर में खत्म हो जाएगा।

पहले, चयन समिति के पैनल का गठन BCCI की वार्षिक जनरल मीटिंग के समय होता था, जो आमतौर पर हर साल सितंबर में होती है। लेकिन लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों के आधार पर क्रिकेट बोर्ड के संविधान में बदलाव के बाद, अब सेलेक्टरों के लिए नियम कॉन्ट्रैक्ट-आधारित हो गए हैं। विज्ञापन जारी होने और मिले आवेदनों के आधार पर, ईस्ट जोन से एक नया सेलेक्टर नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चोट के चलते श्रीलंका दौरे से बाहर हुए शुभमन गिल, तो फिर ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस, खेलेगा नंबर-4

Tagged:

team india bcci Shiv Sundar Das
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com