SRH मालकिन काव्या मारन बनने जा रही हैं दुल्हन? अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी की खबरों ने मचाई हलचल

Published - 21 May 2026, 03:08 PM | Updated - 21 May 2026, 03:10 PM

Kavya Maran

Kavya Maran: आईपीएल 2026 के बीच आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालिकिन काव्या मारन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि काव्या मारन (Kavya Maran) जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. हालांकि, इन खबरों पर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

Kavya Maran और अनिरुद्ध रविचंदर की हो रही है शादी?

दरअसल, आईपीएल टीम SRH की मालिकन Kavya Maran अब एक लोकप्रिय चेहरा बन तुकी है. वह अक्सर मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आती है, और अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए खड़ी रहती है. इस दौरान उनके एक्सप्रेशंस और टीम के प्रति जुनून ने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी मशहूर कर दिया है.

दूसरी ओर, 35 साल के अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट गाने और म्यूजिक दिए है. ऐसे में दोनों प्रसिद्ध हस्तियों की शादी की खबर सामने आया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

हालांकि, इन खबरों पर अभी तक न तो काव्या मारन और न ही अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है. ऐसे में फिलहाल दोनों की शादी की खबर को अफवाह ही माना जा रहा है.

IPL 2026 पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर कुमार का जलवा बरकरार, नंबर-1 पर कब्जा; ये गेंदबाज दे रहे कड़ी टक्कर

फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

Kavya Maran और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग दोनों की शादी पर काफी खुश हैं, तो कुछ का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है.

क्योंकि काव्या मारन हर साल ही इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से सुर्खियों में रहती है. ऐसे में लोग सिर्फ व्यूज के लिए झूठी खबरें फैलाते हैं. ऐसे में यह कहना मुश्किल है क्या सच है क्या झूठ.

काव्या मारन की शादी की खबर से मचा हंगामा

Kavya Maran

गौरतलब है कि सेलिब्रिटी दुनिया इस तरह की अफवाहें फैलना आम बात है. इसलिए जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इन खबरों पर भरोसा करना ठीक नहीं है. हालांकि, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरों ने इंटरनेट की दुनिया में हंगामा जरूर मचा दिया है.

अब सभी की नजरें इस बात पर है कि क्या सच में काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी होने जा रही है या सिर्फ एक अफवाह ही रह जाएगी.

IPL में होगी पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री? मिला भारतीय टी20 लीग का हिस्सा बनने का PASS, जानिए पूरा मामला

Tagged:

SRH kavya maran IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com