SRH vs RCB Today Match Prediction, Match 67: जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 21 May 2026, 02:49 PM

SRH vs RCB Today Match Prediction
SRH vs RCB IPL 2026

SRH vs RCB Today Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच टूर्नामेंट का 67वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में कप्तान पैट कमिंस और ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया है। इस मैच में वेंकटेश अय्यर ने आक्रामक पारी खोली है जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SRH vs RCB Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (SRH vs RCB Match Details)

मैचसनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्टेडियमराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
मैच की तारीख22 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs RCB Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 5

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (SRH vs RCB Recent Form)

सनराइजर्स हैदराबाद: W, L, W, L, W

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: W, W, W, L, L

हालिया फॉर्म को देखते हुए SRH vs RCB Today Match Prediction में RCB को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (SRH vs RCB Pitch Report- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस सीजन यहां अच्छे स्कोर देखने को मिले हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर SRH vs RCB Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 87 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 43%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत56%
पहली पारी का औसत स्कोर 167
दूसरी पारी का औसत स्कोर155
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

SRH vs RCB Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनेरियो 1: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना

सिनेरियो 2: अगर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SRH vs RCB Playing XI Today)

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

यह भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए आई खुशखबरी, फिल साल्ट की इस दिन होगी टीम में वापसी, यहां जानिए पूरा अपडेट

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SRH vs RCB Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने अर्धशतक लगाया है। यह अभी तक 13 पारियों में 542 रन बना चुके हैं।

  • हेनरिक क्लासेन हैदराबाद की तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में 26 गेंद में 47 रन की बेहतरीन पारी खेली है। यह अभी तक 13 पारियों में 555 रन बना चुके हैं।

टॉप गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार 24 विकटों के साथ इस समय टूर्नामेंट में पर्पल कैप होल्डर है। पंजाब के खिलाफ इन्होंने 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।

  • पैट कमिंस काफी अनुभवी गेंदबाज हैं, पिछले मैच में इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी शॉर्ट लेंथ गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं।

SRH vs RCB Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन बल्ले के साथ तथा गेंदबाजी यूनिट से पैट कमिंस, साकिब हुसैन तथा ईशान मलिंगा अच्छी फार्म में है। इस मैच में टीम को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा, जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना: 60%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: SRH Playing XI: RCB की टेंशन बढ़ाएंगे पैट कमिंस! आखिरी लीग मैच में उतारेंगे सबसे खतरनाक प्लेइंग XI

IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) Squad

ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्से, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), इशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, अमित कुमार, साकिब हुसैन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) Squad

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Tagged:

Royal Challengers Bangalore SRH vs RCB Sunrisers Hyderabad SRH vs RCB Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com