RCB फैंस के लिए आई खुशखबरी, फिल साल्ट की इस दिन होगी टीम में वापसी, यहां जानिए पूरा अपडेट
Published - 21 May 2026, 12:00 PM | Updated - 21 May 2026, 12:27 PM
Table of Contents
Phil Salt: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खतरनाक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। साल्ट उंगली की चोट के बाद वापस स्वदेश लौट गए थे, जहां से बेहतर उपचार प्राप्त करने के बाद उन्होंने आईपीएल 2026 में दोबारा वापसी की है।
बता दें कि, शानदार फॉर्म में चल रहे फिल साल्ट (Phil Salt) के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने जैकब बेथेल को आजमाया था, लेकिन उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकले। लेकिन अब साल्ट की मैदान पर वापसी होने जा रही है, जो कि पूरे आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
कब होगी Phil Salt की वापसी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट की वापसी कंफर्म हो चुकी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल साल्ट उंगली की चोट के बाद वापस अपने घर लौट गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में फिल साल्ट भारत लौटने वाले हैं। ऐसे में उनकी वापसी अगले मंगलवार को धर्मशाला में होने वाले क्वालीफायर-1 में देखने को मिल सकती है।
Phil Salt is set to return to India later this week after a month sidelined from the IPL with a finger injury https://t.co/lR458vumI1
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 20, 2026
दरअसल, आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और उका नेट रन रेट काफी शानदार है। ऐसे में अगर उनको बड़ी शिकस्त नहीं मिलती है तो फिर वह पहले स्थान पर लीग चरण समाप्त कर सकती है। बता दें कि, आरसीबी खेमा साल्ट (Phil Salt) को रिकवर करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहता है।
कैसे लगी थी साल्ट को चोट?
आईपीएल 2026 में फिल साल्ट (Phil Salt) काफी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक चौका बचाने के लिए उन्होंने डाइव लगाई थी, जिसके बाद उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। वहीं, उंगली के ठीक होने तक वह वापस अपने परिवार के पास लौट चुके थे, जहां पर वह थोड़ा समय बिताकर लौट रहे हैं।
बता दें कि, साल्ट (Phil Salt) का इंग्लैंड जाने का मुख्य कारण था कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड अपने प्रमुख खिलाड़ी को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता था और यही कारण है कि उन्होंने तुरंत साल्ट को वापस स्वदेश बुला लिया, जहां पर उनका बेहतर उपचार संभव था।
आईपीएल 2026 में की गेंदबाजों की कुटाई
इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 में तूफानी बल्लेबाजी का नजराना पेश किया है। इस सीजन बोल्ड आर्मी के लिए उन्होंने 6 पारियों में 168.33 के शानदार स्ट्राइक रेट की सहायता से 202 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
यही वजह है कि आरसीबी खेमा भी अपने विध्वंसक ओपनर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, उनके स्थान पर खेल रहे जैकब बेथेल ने इस सीजन खेली 7 पारियों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं।
SRH Playing XI: RCB की टेंशन बढ़ाएंगे पैट कमिंस! आखिरी लीग मैच में उतारेंगे सबसे खतरनाक प्लेइंग XI
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर