RCB Playing XI: रजत पाटीदार की हुई वापसी, तो इस खिलाड़ी का कटा पत्ता! हैदराबाद के खिलाफ ऐसी बेंगलुरु की प्लेइंग-11
Published - 21 May 2026, 11:07 AM | Updated - 21 May 2026, 11:11 AM
Table of Contents
RCB Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच ऑरेंज आर्मी के गढ़ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा, जहां पर गत चैंपियन को कड़ी चुनौती मुश्किल सकती है।
हालांकि, अंक तालिका में आरसीबी (RCB Playing XI) सर्वाधिक 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज है और वह इस मुकाबले को जीतकर 20 अंकों तक पहुंचना चाहेगी।
ऐसे में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है, जिसमें कप्तान पाटीदार की वापसी होने जा रही है तो इस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।
RCB Playing XI: बेथेल, कोहली, पडिक्कल होंगे टॉप तीन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज जैकब बेथेल और शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल साल्ट फिट हो चुके हैं, लेकिन उनकी वापसी में थोड़ा और विलंब होने की संभावना है।
ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ बना रह सकता है। बता दें कि, विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में 542 रन बनाए हैं तो बेथेल के बल्ले से 7 पारियों में सिर्फ 96 रन निकले हैं।
वहीं, नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल को भेजा जा सकता है, जिन्होंने 12 पारियों में 173 से अधिक स्ट्राइक रेट से 412 रन ठोके हैं।
कप्तान की वापसी, अय्यर शामिल
चौथे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार की एक बार फिर वापसी होने जा रही है, जिन्होंने पिछला मैच नहीं खेला था। वह ऑरेंज आर्मी के खिलाफ चार नंबर पर बैटिंग करने आ सकते हैं।
जबकि वेंकटेश अय्यर को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार 73 रन की नाबाद पारी खेली थी।
उनके इस फॉर्म को देखते हुए मैनेजमेंट उनको पांचवें स्थान पर भेज सकता है। छठे नंबर (RCB Playing XI) पर टिम डेविड और 7वें पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा आ सकते हैं तो 8वें पर क्रुणाल पंड्या को भेजा सकता है। बता दें कि, आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर शानदार लय में है।
बेंगलुरु की गेंदबाजी से निपटना मुश्किल
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी से निपटना मौजूदा सीजन (RCB Playing XI) में काफी कठिन कार्य है, क्योंकि नई और पुरानी गेंद से भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजों को रन बनाने का बिल्कुल भी अवसर नहीं देते हैं और इस दौरान विकेट भी चटकाते हैं। उनके पास फिलहाल पर्पल कैप है।
वहीं, जोश हेजलवुड भी डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं तो सुयश शर्मा, क्रुणाल और रसिख सलाम भी मध्य ओवरों (RCB Playing XI) में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि, जहां जोश और भुवनेश्वर न्यू बॉल और डेथ में गेंदबाजी की कमान संभालते हैं तो मिडिल ओवरों में स्पिनर्स और रसिख बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन:
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर:- रसिख सलाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर