दीपक चाहर ने उड़ाया फेमस 'नोट सेलिब्रेशन' का मजाक, फिन एलन को OUT करने के बाद की ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

Published - 21 May 2026, 10:38 AM | Updated - 21 May 2026, 10:40 AM

Deepak Chahar

Deepak Chahar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पांच बार की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ था। मुकाबले में केकेआर के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, और एमआई की खतरनाक बैटिंग ऑर्डर को 20 ओवर में सिर्फ 147/8 रन पर रोक दिया।

इसके बाद जब लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो मनीष पांडे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने यह मैच आसानी से फिनिश कर लिया। हालांकि, केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने फिन एलन को आउट करने के बाद फेमस नोट सेलिब्रेशन का मजाक भी उड़ाया था, जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस इसपर तरह-तरह की बाते कर रहे हैं।

Deepak Chahar ने उड़ाया नोट सेलिब्रेशन का मजाक?

केकेआर बनाम एमआई के बीच खेले गए रोमांचक मैच में जब कोलकाता लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी तो पहले ही ओवर में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन को क्लीन बोल्ड कर दिया था।

हालांकि, फिन का विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी जेब में हाथ डालकर कुछ निकालने की कोशिश की, लेकिन उसमें कुछ नहीं होने के बावजूद अपने हाथ से काल्पनिक नोट दिखाकर जश्न मनाया या शायद वह नोट लाना ही भूल गए थे।

बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है। कोई इसे सिर्फ सेलिब्रेशन (Deepak Chahar) के अंदाज के नजरिए से देख रहा है तो कुछ लोग इसको उन लोगों के खिलाफ मजाक मान रहे हैं, जो पहले पर्ची जश्न मना चुके हैं।

आईपीएल 2026 में दिखी पर्ची जश्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई बार पर्ची सेलिब्रेशन देखने को मिल चुकी है। मौजूदा सीजन में इसकी शुरुआत मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने की थी, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला विकेट निकालकर जश्न मनाया था।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल और लखनऊ सुपर जायंट्स के आकाश सिंह भी इस तरह के जश्न का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन भारत के पूर्व खिलाड़ी इस चलन के बिल्कुल खिलाफ नजर आ रहे हैं और बीसीसीआई से इसको बैन करने की मांग कर रहे हैं।

KKR vs MI Points Table: मुंबई को रौंदकर कोलकाता ने पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा

कैसे हुई थी पर्ची जश्न की शुरुआत?

आईपीएल में पर्ची सेलिब्रेशन का जनक सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को माना जा सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन इसकी शुुरुआत की थी। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 27वें मैच में शानदार 141 रन की पारी खेलने के बाद यह जश्न मनाया था, जो कि काफी सुर्खियों में रहा था।

अब 2026 में हर किसी ने इस तरह के जश्न को अपना लिया है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई इस चलन को यही समाप्त करती है या आगे भी पर्ची सेलिब्रेशन देखने को मिलता है।

SRH vs RCB : कब और कहां खेला जाएगा हैदराबाद और आरसीबी के बीच मुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स

Tagged:

deepak chahar KKR VS MI IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com