KKR vs MI Points Table: मुंबई को रौंदकर कोलकाता ने पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा
Published - 21 May 2026, 01:36 AM | Updated - 21 May 2026, 01:46 AM
KKR vs MI Points Table: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस को धूल चटाकर प्लेऑफ की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। इस शानदार जीत के बाद केकेआर के अब 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं।
पॉइंट्स टेबल (KKR vs MI Points Table) की मौजूदा स्थिति को देखें तो कोलकाता अब भी शीर्ष चार में जगह बनाने की रेस में पूरी तरह बनी हुई है। वहीं, इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का सफर इस सीजन में आधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुका है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
KKR vs MI के बाद नंबर 6 पर पहुंची केकेआर

KKR vs MI मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर आ गई है। केकेआर ने अब तक खेले 13 मुकाबलों में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
इसके अलावा उनका एक मैच बेनतीजा रहा था। वर्तमान में केकेआर के कुल 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट (NRR) +0.011 हो गया है। केकेआर की टीम इस समय पंजाब किंग्स (PBKS) के बिल्कुल बराबर खड़ी है,
जिनके भी 13 मैचों में 13 अंक हैं। कोलकाता को अगर प्लेऑफ का टिकट पक्का करना है, तो उन्हें अपने आखिरी मैच में हर हाल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। KKR vs MI के बाद कोलकाता अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से खेलेगी।
चौथे स्थान के लिए चार टीमों में कांटे की टक्कर
आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 16-16 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं। अब प्लेऑफ के चौथे और आखिरी स्थान के लिए जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स (RR) के 14 अंक हैं।
इसके ठीक नीचे पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स 13-13 अंकों के साथ कतार में खड़ी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 12 अंकों के साथ इस रेस में गणितीय रूप से जीवित है। इन चारों टीमों के बीच अंतिम चार में पहुंचने के लिए नेट रन रेट की बड़ी लड़ाई होने वाली है।
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा
मुंबई इंडियंस और LSG का सफर खत्म
कोलकाता के खिलाफ मिली इस करारी हार ने मुंबई इंडियंस (MI) की बची-कुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस अब 13 मैचों में 4 जीत और 9 हार के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है।
उनके खाते में केवल 8 अंक हैं और उनके नाम के आगे एलिमिनेटेड लग चुका है। मुंबई के साथ-साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हाल भी इस सीजन में बेहद खराब रहा।
लखनऊ की टीम भी 13 मैचों में केवल 8 अंक ही जुटा सकी और खराब नेट रन रेट (-0.702) के कारण टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है। यह दोनों ही बड़ी टीमें अब लीग स्टेज के बाद अपने घर वापस लौट जाएंगी।
Tagged:
KKR VS MI IPL 2026 IPL 2026 Points Tableऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर