KKR vs MI: मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा
Published - 21 May 2026, 12:36 AM | Updated - 21 May 2026, 12:52 AM
KKR vs MI: आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना सकी। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ केकेआर ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है।
“उसे कप्तान बनाओ…” Ricky Ponting ने BCCI को दी बड़ी सलाह, सुझाया Team India के नए T20 कप्तान का नाम
केकेआर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

KKR vs MI के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलकाता के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही मुंबई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।
कैमरन ग्रीन ने एक ही ओवर में रयान रिकेलटन को 6 और नमन धीर को शुन्य पर पवेलियन भेजकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद शानदार गेंदबाजी कर रहे सौरभ दुबे ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 15 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
KKR vs MI मैच में सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 गेंदों में 15 रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले खत्म होने तक मुंबई की टीम 46 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।
इसके बाद KKR vs MI मैच में बारिश ने बाधा डाली, जिससे खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे और कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।
Ruturaj Gaikwad ने हार के बाद भी टीम की तारीफ करते नहीं थके, बोले अगले साल और मजबूत होकर लौटेगी CSK
KKR vs MI में हार्दिक पांड्या की वापसी
नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या KKR vs MI मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में वापस लौटे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। मैच के दौरान तिलक वर्मा को एक जीवनदान भी मिला, जब केकेआर के फील्डर वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी कैच लपकने के प्रयास में आपस में टकरा गए।
हालांकि, तिलक वर्मा इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 32 गेंदों में केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या भी 26 रन बनाकर सुनील नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए।
एक समय मुंबई की टीम बहुत छोटे स्कोर पर सिमटती दिख रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में कोरबिन बॉश ने शानदार बल्लेबाजी की। बॉश ने महज 18 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। दीपक चाहर ने भी अंत में 10 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 147 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेला अहम पारी
148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत भी आसान नहीं रही। फिन एलन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 21 रन की सधे हुए पारी खेली।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कोरबिन बॉश ने KKR vs MI मैच में गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रहाणे और कैमरन ग्रीन को आउट करके केकेआर की मुश्किलें बढ़ा दीं। बॉश ने मैच में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। संकट के समय अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने केकेआर की पारी को संभाला।
मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 6 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। वहीं, पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। पॉवेल के आउट होने के बाद रिंकू सिंह के 9 रन ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई।
केकेआर ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत से केकेआर को मूल्यवान अंक मिले, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर