“उसे कप्तान बनाओ…” Ricky Ponting ने BCCI को दी बड़ी सलाह, सुझाया Team India के नए T20 कप्तान का नाम

Published - 20 May 2026, 08:08 PM

Ricky Ponting

भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है।

पोंटिंग का मानना है कि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर में भारत का अगला टी20 कप्तान बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सलाह दी है कि वे सूर्यकुमार यादव के विकल्प के रूप में अय्यर के नाम पर गंभीरता से विचार करें।

Ricky Ponting ने कहा कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार
SHREYAS IYER


पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने श्रेयस अय्यर की नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। पोंटिंग ने साफ कहा कि भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के लिए अय्यर इस समय सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही श्रेयस ने मैदान के अंदर और बाहर जिस तरह का रवैया दिखाया है, उसने पोंटिंग को काफी प्रभावित किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मुताबिक, अय्यर अब एक बेहद परिपक्व खिलाड़ी बन चुके हैं और अपने खेल के शीर्ष पर हैं।

Mohammad Amir की अचानक चमकी किस्मत, हुआ ऐसा अजूबा, अब भारत में आकर खेलेंगे IPL

खराब फॉर्म से वापसी करेंगे श्रेयस अय्यर

एक लंबे आईपीएल सीजन में हर खिलाड़ी के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आता है। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने स्वीकार किया कि 14 मैचों के इस टूर्नामेंट में लगातार एक जैसा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता।

अय्यर के हालिया फॉर्म पर बात करते हुए कोच ने भरोसा जताया कि वह अगले मैच में जोरदार वापसी करेंगे। पोंटिंग ने कहा कि अगर अय्यर आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलते हैं, तो पंजाब किंग्स के जीतने की संभावना बहुत बढ़ जाएगी। वह मुश्किल हालातों से उबरना अच्छी तरह जानते हैं।

IPL के बीच आई बड़ी खुशखबरी, टूर्नामेंट में शामिल होगी एक और नई टीम, Preity Zinta बनेंगी दूसरी फ्रेंचाइजी की भी ओनर

चयनकर्ताओं को पोंटिंग की खुली सलाह

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारतीय चयनकर्ताओं को याद दिलाया कि जब भी भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव नहीं होते, तो उन्हें हैरानी होती है। लेकिन इस आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर ने जो खेल दिखाया है, उससे उनका दावा मजबूत हुआ है।

पोंटिंग ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में वापसी के लिए आपको लगातार रन बनाने होते हैं। अय्यर ने इस सीजन में न केवल बल्ले से प्रभावित किया है, बल्कि उनकी कप्तानी भी बेहतरीन रही है। वह अपने करियर के उस शानदार पड़ाव पर हैं जहां उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

Tagged:

team india shreyas iyer Ricky Ponting
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

पंजाब किंग्स

रिकी पोंटिंग
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com