Mohammad Amir की अचानक चमकी किस्मत, हुआ ऐसा अजूबा, अब भारत में आकर खेलेंगे IPL

Published - 20 May 2026, 03:22 PM | Updated - 20 May 2026, 03:32 PM

Mohammad Amir

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश की नागरिकता मिल चुकी है, जिसके बाद वह भारत आकर इंडियन प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं। यह उनके करियर का एक नया अध्याय होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर (Mohammad Amir) ने काफी समय पहले आवेदन दिया था और सभी कानूनी औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं, जिसके बाद ब्रिटिश सरकार ने ऑफिशियली तौर पर उन्हें ब्रिटेन का पासपोर्ट दे दिया है। यानी अब आमिर पाकिस्तान के नहीं, बल्कि ब्रिटिश नागरिक होंगे।

आईपीएल में दिख सकते हैं Mohammad Amir

34 साल के मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ब्रिटेन का पासपोर्ट हासिल करते ही आईपीएल में खेलने के योग्य भी हो गए हैं। दरअसल, साल 2008 में आंतकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से मना कर दिया था, लेकिन दूसरे देश की नागरिकता पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं।

पाकिस्तानी प्लेयर्स बैन होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद ने आईपीएल में खेला है, क्योंकि उनके पास भी ब्रिटिश नागरिकता थी। अब ऐसे में मोहम्मद आमिर भी आईपीएल में खेलने की पात्रता हासिल कर चुके हैं।

ब्रिटिश नागरिक हैं आमिर की पत्नी

बता दें कि, मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) की पत्नी नर्जिस खातून पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं। नर्जिस एक काबिल वकील और महशहूर टीवी एक्ट्रेस भी रही हैं। उन्होंने मुश्किल वक्त में आमिर का साथ दिया था, जबकि उनको जेल से बाहर निकलवाने में भी उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी।

दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। इससे पहले दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन अब आमिर भी ब्रिटिश नागरिक बन चुके हैं और पाकिस्तान से दूरियां बना ली हैं। बता दें कि इस कपल तीन बेटियां हैं, और आमिर अधिकांश समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं।

कौन हैं Harsh Dubey? जिन्हें पहली बार भारत की ODI-टेस्ट टीम में मिली जगह, कोहली का भी चटका चुके विकेट

पाकिस्तान में नहीं मिले अधिक मौके

दाएं हाथ के फास्ट बॉलर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का अधिक मौका नहीं मिला। साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद उनपर पांच साल का बैन लगाया गया था, जबकि छह महीने उनको जेल में भी रहना पड़ा था। अपनी सजा पूरी करने के बाद उन्होंने 2015 में घरेलू क्रिकेट और 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की।

हालांकि, दिसंबर 2020 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन मार्च 2024 में उन्होंने दोबारा वापसी की, लेकिन दिसंबर 2024 में उन्होंने दोबारा रिटायरमेंट की घोषणा की। बता दें कि आमिर (Mohammad Amir) ने पाकिस्तान के लिए कुल 159 इंटरनेशनल मैचों में कुल 271 विकेट लिए हैं।

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए जगह डिजर्व नहीं करते थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं से सेटिंग के चलते मिली जगह

Tagged:

Pakistan Cricket Team mohammad amir IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com